Rashifal 14 April 2026: आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा! पढ़ें 14 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 14 April 2026: आज 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. वैशाख माह की द्वादशी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 14 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Rashifal.jpg (2)
1 / 13
Rashifal 14 April 2026 today horoscope

Rashifal 14 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें. आपको निवेश करने से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत खराब होने के कारण आपका मूड खराब हो सकता है. धन के मामले में आपके लिए दिन औसत रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

पैसों के कारण वृषभ राशि वालों को तनाव हो सकता है. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. आप नई परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. इससे आपके लिए दिन अच्छा बीतेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

ऑफिस के काम के कारण तनाव हो सकता है. इससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आपको हानि हो सकती है. आप आराम से काम पूरा कर सकेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

आपको सेहत का साथ मिलेगा. किसी को उधार देने से बचें. वरना पैसा वापस मिलना मुश्किल होगा. आपका जीवनसाथी आपके ऊपर कम ध्यान देगा. ऐसे में आपका मन उदास हो सकता है. काम से आपको राहत मिल सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. शाम के समय आपका अधिक खर्च हो सकता है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास करेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

आपको कोई पुराना दोस्त पैसों की मदद मांग सकता है. आप उसकी मदद करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है. शाम के समय घर कोई मेहमान आ सकता है. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वालों को पैसों की बचत करनी चाहिए. बुरे समय में पैसा काम आएगा. परिवार में नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा. आप खाली समय में किसी करीबी से मिल सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है. आपको पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा. कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में विवाद हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों को अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव के कारण तनाव हो सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. अपने खर्चों को काबू में रखें. किसी के कारण जीवनसाथी से आपका वाद-विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

मकर राशि वालों को शारीरिक और मानसिक तौर पर तनाव हो सकता है. आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है. इसके कारण तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी से आपको प्रेम मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि के लोगों को तनाव और थकान का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में मुनाफा हो सकता है. कामकाज के नजरिए से दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है. अपने सामान का ध्यान रखें. तनाव के कारण परेशान हैं तो किसी दोस्त से बात कर मन को हल्का कर सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन