
1 / 13
Rashifal 13 March 2026 (Today's Horoscope): द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 मार्च 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, आडल योग, विडाल योग, वणिज करण और विष्टि करण आदि का निर्माण हो रहा है. चलिए जानते हैं दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि

2 / 13
शत्रुओं के सक्रिय रहने के कारण नुकसान होगा. शुक्रवार को बड़ों की सलाह लेने के बाद ही कामकाज से जुड़े निर्णय लें. बता दें कि दिन खत्म होने से पहले आपको साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा.
वृषभ राशि

3 / 13
संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध करने से मोटा लाभ होगा, लेकिन बहनों से विवाद होने के कारण 13 मार्च 2026 को मूड खराब रहेगा.
मिथुन राशि

4 / 13
लड़ाई की स्थिति दिनभर घर में बनी रहेगी. शाम से पहले मित्रों के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा कोई कीमती चीज खो सकती है.
कर्क राशि

5 / 13
पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. हालांकि, शाम तक आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता मिल जाएगा.
सिंह राशि

6 / 13
दिन खत्म होने से पहले अचानक नौकरी में हुआ तबादला लाभ पहुंचाएगा. हालांकि, आपके और जीवनसाथी के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है.
कन्या राशि

7 / 13
समय रहते कोई जरूरी काम पूरा नहीं होगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे. हालांकि, शाम तक ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
तुला राशि

8 / 13
परिश्रम अधिक करेंगे, लेकिन फल नहीं मिलेगा. इसके अलावा थकान भी रहेगी. बता दें कि भवन निर्माण से जुड़ा बड़ा फैसला लेना 13 मार्च 2026 को सही रहेगा.
वृश्चिक राशि

9 / 13
कोई पुराना विवाद शाम तक आपके पक्ष में हल होगा. हालांकि, नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर लें, नहीं तो सारे पैसे डूब जाएंगे.
धनु राशि

10 / 13
दिनभर आप तनाव मुक्त रहेंगे, लेकिन कोई खुशखबरी मिलने की भी संभावना नहीं है. शुक्रवार को भाई के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे.
मकर राशि

11 / 13
समय के साथ-साथ स्थिति भी आपके अनुकूल हो जाएगी, लेकिन धैर्य रखना होगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार 13 मार्च 2026 को होगा. साथ ही लोग आपको सम्मान देंगे.
कुंभ राशि

12 / 13
दुश्मनों से सतर्क न रहने के कारण नुकसान हो सकता है. हालांकि, व्यवसाय में शाम के समय थोड़ा लाभ होना संभव है.
मीन राशि

13 / 13
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन मन परेशान रहेगा. इसके अलावा शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र बनाने में सफल होंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) ( All Photo Credit- AI Gemini & Social Media)