Rashifal 11 March 2026: आज इन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, करियर में आएगा उछाल, पढ़ें 11 मार्च 2026 का राशिफल

Rashifal 11 March 2026: आज 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. यह दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 11 मार्च 2026 का राशिफल.

11 Rashifal .jpg
1 / 13

Rashifal 11 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहने वाला है. योग की बात करें तो वज्र सिद्धि योग रहेगा. आज शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से मेष से मीन तक सभी का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि 2 / 13

तबीयत खराब होने के कारण आपको कोई काम बीच में छोड़ना पड़ सकता है. इससे आपको परेशानी हो सकती है. निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 13

वृषभ राशि के लोगों को तनाव हो सकता है. इसके कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर हो सकता है. आप रिअल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि 4 / 13

आप बेवजह अधिक खर्च कर रहे थे तो अब पैसों की बचत जरूर करें. पैसा भविष्य में काम आएगा. प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि 5 / 13

अपनी परेशानियों को भूलकर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं. आप धन की बचत करें. आप यात्रा पर जा सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 13

काम के दबाव के कारण घर में अनबन हो सकती है. इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. आर्थिक तौर पर सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि 7 / 13

आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वापस मिल सकता है. आपको पैसा मिलने से खुुशी होगी. कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से कोई भी कदम उठाएं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि 8 / 13

आपके निवेश के जरिए अचानक से धनलाभ हो सकता है. आप जीवनसाथी के साथ घूमने या बाहर खाना खाने के लिए जा सकते हैं. इससे रिश्ते में नजदीकी आएगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 9 / 13

आप सेहत को अच्छा करने के लिए योग कर सकते हैं. योग करने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे. अचानक पैसा मिलने से आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी.

धनु राशि

धनु राशि 10 / 13

घर या ऑफिस में काम के कारण आपका मूड खराब हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित हो सकता है. खर्च बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि 11 / 13

निवेश करने के लिहाज से मकर राशि के लोगों का दिन अच्छा है. आप लंबे समय तक के लिए निवेश करते हैं तो इससे लाभ होगा. रिश्तों को अहमियत दें वरना संबंध टूट सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि 12 / 13

कुंभ राशि वालों को पिछले कई दिनों से कामकाज में परेशानी हो रही है तो अब आपको इससे राहत मिल सकती है. आपका खर्च बढ़ सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि 13 / 13

आपको मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में आपको मजबूती दिखानी होगी. आपको आर्थिक हानि हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन