Rashifal 09 April 2026: आज इन 5 राशियों के लिए बनेगा धन लाभ का योग, यहां पढ़ें 09 अप्रैल 2026 का राशिफल

Rashifal 09 April 2026: आज 09 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. वैशाख माह की सप्तमी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 09 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Rashifal.jpg (1)
1 / 13
Rashifal 09 April 2026 today horoscope

Rashifal 09 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 09 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. परिघ और शिव योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वाले खुश रहेंगे. आपके इस जश्न को दोस्तों की भागीदारी से यादगार बनाएं. पैसों की अहमियत को समझें और कम खर्च करें. भविष्य में पैसों की जरूर पड़ सकती है. वैवाहिक लोगों के लिए दिन खास रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वाले लोग बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं. आप पसंदीदा काम को करने का मन बनाएंगे. अन्य काम के कारण इसे पूरा नहीं कर सकेंगे. जीवनसाथी के साथ प्यार का माहौल रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. प्यार के मामले में आपका साथी दबाव बनाने की कोशिश करेगा. आपको जीवनसाथी बेवजह तंग कर सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

खर्च के कारण आपके पास धन नहीं है तो घर के बड़े से धन की बचत की सलाह लें. आपको पुराने दोस्तों का सहयोग मिल सकता है. नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा. घर के छोटे सदस्यों के साथ शॉपिंग मॉल जा सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 13

सिंह राशि वाले बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. किसी को पैसे उधार देने से बचें. वरना आपको पैसे वापस मिलना मुश्किल होगा. आपकी जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

आप कई दिनों से लोन के प्रयास में लगे हुए हैं तो आज लोन मिल सकता है. किसी से मुलाकात होती है तो बातचीत के लिए दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए दिन खास हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. तनाव के चलते आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपको महसूस होगा कि, जीवनसाथी के लिए आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

किसी परेशानी के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है. आपके लिए निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. घूमने का प्लान बना सकते हैं. अपने लिए वक्त निकालें.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों के लिए मौज-मस्ती के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी संबंधी से उपहार मिलने से आपका मन खुश हो सकता है. जीवनसाथी के सात बातचीत करें. रिश्ते में नजदीकी महसूस करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

सेहत के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. जमीन से जुड़े मुद्दे में धन खर्च करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के जरिए खुशी मिलेगी. किसी नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार लें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों को व्यर्थ की चिंता के कारण परेशान होना पड़ सकता है. आपके जीवन में चल रही परेशानियों के कारण मन उदास रह सकता है. भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखकर समय बिता सकते हैं. शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन