Rashifal 07 April 2026: आज इन राशियों को अचानक मिलेगा पैसा, बन रहा धनलाभ का योग, पढ़ें 07 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 07 April 2026: आज 07 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. वैशाख माह की पंचमी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 07 अप्रैल 2026 का राशिफल.

7 TH RASHIFAL.jpg
1 / 13
Rashifal 07 April 2026 today horoscope

Rashifal 07 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 07 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. व्यतीपात और वरीयान् योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही तैतिल गर और वणिज करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा. दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी आपके लिए सहयोगी रहेगा. आपको रिश्ते की अहमियत का अहसास होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वालों की कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. आपको अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी. धनलाभ होने की संभावना है. आपको घर के बुजुर्ग से आर्थिक मदद मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वालों की मानसिक सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने जीवन की समस्या को दूर कर सकते हैं. लंबे निवेश करने से बचें वरना नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा. किसी कारण से आपके सामने परेशानी खड़ी हो सकती है. आप लव पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं. इससे आपको अच्छा लगेगा.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

तुला राशि वाले लोग सोच-समझकर निवेश करें. निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. आपको तनाव हो सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वाले लोग खर्चे पर काबू रखें. खर्च कम करें और जरूरी चीजें ही खरीदें. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इससे आपका दिन खुशनुमान रहेगा. किसी की बातों में आने से बचें.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि 11 / 13

मकर राशि वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको खर्च बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में आपको अपना खास ध्यान रखना होगा. खर्च बढ़ने पर आर्थिक हानि हो सकती है. आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि वालों को पैसों को लेकर सावधान रहना होगा. किसी को उधार देने से बचें. वरना आपको नुकसान हो सकता है. कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन