Rashifal 06 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी के लिए आज का दिन, यहां पढ़ें 06 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 06 April 2026: आज 06 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैशाख माह की चतुर्थी को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 06 अप्रैल 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 13
Rashifal 06 April 2026 today horoscope

Rashifal 06 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. सिद्धि और व्यतीपात योग का निर्माण होगा. इसके अलावा बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वाले लोग शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान दें. योग करना फायदेमंद होगा. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 13

वृषभ राशि वालों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है. रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है. व्यापार करने वाले लोग साझेदारों पर नजर रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से धनलाभ हो सकता है. अपने करियर पर ध्यान दें. यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि वालों ने कहीं निवेश किया था तो इससे आपको लाभ मिल सकता है. दफ्तर में आपको सहकर्मियों से लाभ हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि6 / 13

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी कोई चीज चोरी हो सकती है ऐसे में आपको सावधान रहना होगा. आप जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिए योजना बना सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि7 / 13

कन्या राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. इससे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे. आप धन की बचत करें ये भविष्य में काम आएगा. आपके लिए निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

तुला राशि

तुला राशि8 / 13

आप पैसा सट्टेबाजी में लगाते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है. आप घरेलू काम के कारण थक सकते हैं. तुला राशि वाले करियर में तरक्की करेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि9 / 13

वृश्चिक राशि वाले लोग मेहनत करें. मेहनत और लगन से आपको धनलाभ हो सकता है. आप प्रेमसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे.

धनु राशि

धनु राशि10 / 13

धनु राशि वालों ने किसी अनजान के कहने पर निवेश किया था तो इससे धनलाभ मिल सकता है. आप दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए जीवन सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि11 / 13

निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर लें. सोच-समझकर ही कहीं पैसा लगाएं. विवादों के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं. आपको विवाद से बचने की जरूरत है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वालों को करीबी दोस्तों की मदद मिलेगी. आप अच्छा-खासा धनलाभ कमा सकते हैं. खेलकूद में व्यस्त रह सकते हैं इसके कारण पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि वालों को धनलाभ हो सकता है. धनलाभ होने की पूरी संभावना है. आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन