Rashifal 05 April 2026: मेष और वृषभ समेत इन राशियों का बढ़ेगा तनाव, पढ़ें 05 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी का दिन

Rashifal 05 April 2026: आज 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार को वैशाख माह की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहने वाली है. साथ ही आज वैशाख माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 05 अप्रैल 2026 का राशिफल.

5TH APRIL RASHIFAL.jpg
1 / 13
Rashifal 05 April 2026 today horoscope

Rashifal 05 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार को विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. वज्र और सिद्धि योग का निर्माण होगा. इसके अलावा विष्टि, बव और कौलव करण रहेगा. 5 अप्रैल को दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 13

मेष राशि वालों के लिए दिन तनाव और थकान भरा रह सकता है. आर्थिक तौर पर आपको फायदा हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत खराब होने से आप परेशान हो सकते हैं. मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 13

वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अनबन के कारण परेशान होना पड़ सकता है. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ आप समय बिता सकते हैं. आप खुद के लिए समय निकालें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 13

मिथुन राशि वालों के लिए खाली बैठना खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ जरूरी योजना पर काम कर सकते हैं. इससे आपको आर्थिक मुनाफा होगा. आपका आकर्षक स्वभाव लोगों को आपकी तरफ खींचेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 13

कर्क राशि के लोगों के लिए आज सेहत दुरुस्त रहेगी. आपकी लव लाइफ में नया मोड आ सकता है. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 13

सिंह राशि वालों को किसी करीबी से अच्छा धनलाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपकी परेशानियां कम होंगी. आप शराब का सेवन न करें और समय बर्बाद करने से बचें.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि 7 / 13

कन्या राशि वाले लोग दोस्तों के सहयोग की वजह से खुश रहेंगे. आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है लेकिन भविष्य में इसका समाधान होगा. यात्रा पर जा रहे हैं तो सामान का ध्यान रखें.

तुला राशि

तुला राशि 8 / 13

तुला राशि वाले लोग परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 9 / 13

वृश्चिक राशि वाले योग के साथ दिन की शुरुआत करें. आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. अपने लिए समय जरूर निकालें. परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि 10 / 13

आपने किसी से उधार लिया है तो पैसा वापस करना पड़ सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी. अकेलेपन से परेशान हो सकते है इससे बचने के लिए कहीं घूमने जाएं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि 11 / 13

मकर राशि वालों को घर में खर्च बढ़ सकता है. घरेलू तनाव से परेशान हो सकते हैं. आपको ऑफिस की समस्या परेशान कर सकती है. आपको सच्चे प्यार का अहसास होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

कुंभ राशि वाले लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. आपके लिए यह अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. काम को जल्दबाजी में न करें इससे काम खराब हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि13 / 13

मीन राशि वालों को मनोरंजन पर खर्च हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद से बचने के लिए क्रोध पर काबू रखें. परिवार के साथ समय बिताएं. आपको जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन