Rashifal 03 April 2026: आज इन राशियों के लिए रहेगा उलझन वाला दिन, मेष से मीन तक यहां पढ़ें 03 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 03 April 2026: आज 03 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को वैशाख माह की प्रतिपदा तिथि रहने वाली है. आज से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है. यह दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? पढ़ें 03 अप्रैल 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (3)
1 / 13
Rashifal 03 April 2026 today horoscope

Rashifal 03 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 03 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेगा. व्याघात और हर्षण योग का निर्माण होगा. इसके अलावा कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि 2 / 13

पुरानी जमीन के बिकने से अच्छे दाम मिल सकते हैं. सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ दिन खुशनुमा बीतेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 13

अपनी सेहत का ध्यान रखें. वृषभ राशि के लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपको दोस्तों से मदद मिल सकती है. वैवाहिक जीवन आपके लिए अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि 4 / 13

आपको धन की बचत करनी चाहिए. धन की बचत करने से पैसा भविष्य में काम आएगा. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा बनाएं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि 5 / 13

बेहतर जीवन के लिए सबसे पहले आप चिंता को छोड़ दें. आपको निवेश करने से बचना होगा. निवेश के कारण नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि 6 / 13

सिंह राशि वाले दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पल बीता सकते हैं. आपका खर्च बढ़ सकता है इसके कारण आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी के कारण परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि 7 / 13

सेहत में सुधार के लिए ध्यान दें. अटके हुए काम को लेकर खर्च हो सकता है. खर्च बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं. आपकै वैवाहिक जीवन कठिन दौर से गुजरेगा.

तुला राशि

तुला राशि 8 / 13

तुला राशि वाले लोग पैसों की अहमियत को समझें. धन की बचत करें. बचाया हुआ धन आपके काम आएगा. इससे आपको किसी मुसीबत से निकलने में मदद मिलेगी. साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 9 / 13

आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो इसमें आपको जीत मिल सकती है. इससे आपको धनलाभ होगा. परिवार को खुशी मिलेगी. किसी बाहरी व्यक्ति के कारण जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि 10 / 13

घर में किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपका खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं. आपको सहयोग के लिए दोस्त आएंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रह सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि 11 / 13

भाई-बहन कोई पैसे उधार मांग सकता है. आपके लिए घर के सदस्यों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि12 / 13

आपका खर्च बढ़ सकता है जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. जरूरत के समय पैसों की कमी महसूस होगी. आपका दिन जीवनसाथी के लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि 13 / 13

मीन राशि वाले लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं. आपको धनलाभ हो सकता है. आप व्यस्त रह सकते हैं लेकिन शाम को समय मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन