Ramji Lucky Zodiac Signs: आज रामनवमी पर चमकेगी श्रीराम की प्रिय 4 राशियों की किस्मत, राशि के साथ-साथ नक्षत्र गोचर भी करेंगे चंद्र

Ramji Lucky Zodiac Signs: आज 27 मार्च 2026 को देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन ग्रह चंद्र का राशि और नक्षत्र गोचर भी होगा. इस महागोचर की खास बात ये है कि इससे राम जी की प्रिय 4 राशियों को लाभ होगा, जिनके राशिफल के बारे में आप यहां पर जान सकते हैं.

rahu-budh-mangal-yuti
1 / 6

हर साल देशभर में धूमधाम से श्रीराम के जन्म का उत्सव यानी रामनवमी का पर्व मनाया जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार आज 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का संयोग बना है. हालांकि, आज ग्रह चंद्र का राशि और नक्षत्र गोचर भी हो रहा है, जिसके कारण चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. चलिए अब जानते हैं ग्रह चंद्र के गोचर के समय और लाभ कमाने वाली श्रीराम की प्रिय 4 राशियों के बारे में.

विज्ञापन

आज चंद्र गोचर का समय

आज चंद्र गोचर का समय2 / 6

पंचांग के मुताबिक, आज 27 मार्च 2026 को रामनवमी के दिन सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर चंद्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा. वहीं, दोपहर में 3 बजकर 23 मिनट पर चंद्र महाराज पुष्य नक्षत्र में कदम रखेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

सही समय पर आप अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेंगे, जिसके कारण लंबे समय तक लाभ होगा. अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो रिश्ता पक्का होने की पूरी संभावना बन रही है. सेहत के नजरिए से भी ये समय बढ़िया रहेगा.  

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

माता-पिता की जरूरत का बहुत अच्छे से ख्याल रखेंगे. घर का वातावरण सुखी रहने से मानसिक शांति का अनुभव होगा. आर्थिक परेशानियां भी इस दौरान आपके तनाव का कारण नहीं बनेंगी.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

जीवनसाथी से यदि नोंकझोंक चल रही है तो वो दूर होगी. युवावर्ग अपनी फील्ड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ख्याति प्राप्त करेंगे. इस दौरान शरीर में दर्द व अकड़न की समस्या भी नहीं रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

किसी गंभीर बीमारी का सही समय पर इलाज होने से आपका जीवन बच जाएगा. परिवार वालों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. लव लाइफ में स्थिति सामान्य से बेहतर होगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन