Ram Navami Rashifal: राम नवमी के दिन शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए होगा शुभ, बढ़ेगी कमाई

Ram Navami Rashifal: राम नवमी का पर्व इस बार 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. राम नवमी के दिन शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. शुक्र का यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा.

shukr grah.jpg
1 / 6
Ram Navami bhagyashali rashiyan

Ram Navami Rashifal: शुक्र का ग्रह गोचर 26 मार्च दिन गुरुवार की सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर होगा. शुक्र ग्रह इस समय मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्रेम-सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है.

विज्ञापन

राम नवमी राशिफल

राम नवमी राशिफल2 / 6

राम नवमी के दिन हो रहे इस गोचर से कई राशियों को फायदा होगा. शुक्र के इस गोचर से रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. इस गोचर से मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश करना आर्थिक तौर पर अच्छा होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को धनलाभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि 4 / 6

राम नवमी के दिन हो रहा शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लोगों को लाभ देगा. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और करियर में तरक्की करेंगे. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशी मिलेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि 5 / 6

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करना लाभकारी होगा. करियर में सफलता के योग बनेंगे. काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

धनु राशि

धनु राशि 6 / 6

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर फायदेमंद साबित होगा. शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से धनु राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. रिश्ते बेहतर होंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन