Yam Vakri: मई में यम होंगे वक्री, शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम; बरसेगा धन
Yam Vakri: मई 2026 में प्लूटो वक्री होकर 163 दिन तक प्रभाव डालेंगे, जो परिवर्तन और पुनर्जन्म का संकेत है. इस दौरान सामाजिक-आर्थिक बदलाव और छिपे सच सामने आने की संभावना रहेगी, आइए जानते हैं, किन राशियां पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा?

ज्योतिष में प्लूटो ग्रह
2 / 8Yam Vakri: वेदिक ज्योतिष में यम ग्रह का सीधा ग्रह रूप नहीं है, लेकिन इसे प्रायः शनि जैसे कर्म और अनुशासन से जोड़ा जाता है, क्योंकि दोनों ही कर्मफल और अनुशासन का संकेत देते हैं. इसलिए हिन्दू परंपरा में यम को धर्मराज कहा गया है. आपको बता दें कि यम ग्रह को अंग्रेजी में प्लूटो कहते हैं और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में प्लूटो को परिवर्तन, शक्ति, नियंत्रण, मृत्यु और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है. वर्तमान लगभग सभी ज्योतिष कुंडली में प्लूटो का गोचर और दशा देखने बताने लगे हैं.
वक्री प्लूटो का राशियों पर असर
3 / 8द्रिक पंचांग के अनुसार, मई माह में प्लूटो वक्री होने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, वे 6 मई, 2026 को वक्री होंगे. वे कुल 163 दिन तक वक्री रहेंगे और फिर 16 अक्तूबर को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि प्लूटो के वक्री और मार्गी होने के दौरान सामाजिक, आर्थिक या तकनीकी क्षेत्रों में धीरे-धीरे बड़े बदलावों की नींव बन सकती हैं. जो बातें पहले छिपी थीं, वे धीरे-धीरे उजागर हो सकती हैं, जिसका प्रभाव पॉजिटिव होगा. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह गोल्डन टाइम साबित हो सकता है?
मेष राशि (Aries)
4 / 8यह समय मेष राशि वालों के लिए आत्मबल और करियर में नई दिशा लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. किसी पुराने प्रयास का परिणाम अब मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखना फायदेमंद होगा. इस अवधि में यम के वक्री प्रभाव के कारण आप अपने करियर को लेकर गहराई से सोच सकते हैं. पुराने निर्णयों में सुधार का अवसर भी मिल सकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
5 / 8वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक मजबूती का संकेत दे सकती है. धन से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. निवेश या पुराने रुके हुए पैसे मिलने की संभावना बनती है. कामकाज में स्थिरता आएगी. मेहनत का सही परिणाम मिलने लगेगा. रिश्तों में भी भरोसा और समझ बढ़ेगी. यम के वक्री प्रभाव से आपको अपने खर्चों और निवेश को लेकर अधिक सावधानी बरतनी होगी. हालांकि सही योजना से लाभ की स्थिति मजबूत बन सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
6 / 8मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सोच और निर्णय क्षमता में स्पष्टता लाने वाला हो सकता है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. संवाद और संपर्क से लाभ होगा. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. लेकिन ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा. अनावश्यक भ्रम से बचना लाभकारी रहेगा. यम वक्री अवधि में आप अपने पुराने संपर्कों और अधूरे कार्यों को फिर से सुधारने का मौका पा सकते हैं. इससे भविष्य की दिशा और मजबूत होगी.
सिंह राशि (Leo)
7 / 8सिंह राशि के लिए यह अवधि आत्मविश्वास और पहचान बढ़ाने वाली हो सकती है. कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक पक्ष भी धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगा. यम के वक्री प्रभाव से आपको अपने निर्णयों में अधिक गंभीरता और संतुलन लाने की आवश्यकता होगी, जिससे स्थायी सफलता मिल सके.
मकर राशि (Capricorn)
8 / 8मकर राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता और प्रगति का संकेत दे सकता है. लंबे समय से चली आ रही मेहनत अब परिणाम देने लगेगी. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा. जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे. यम वक्री अवधि आपके लिए पुराने कर्मों और योजनाओं को पुनः व्यवस्थित करने का समय भी लेकर आ सकती है, जिससे आगे की राह और स्पष्ट होगी.