Budh Shani Yuti: 11 अप्रैल 2026 को सुबह 01:20 से शुरू होगा इन 4 राशियों का शुभ समय, मीन राशि में बनेगी बुध-शनि की युति

Budh Shani Yuti 2026: कई साल बाद 11 अप्रैल 2026 को ग्रह बुध और शनि की युति बन रही है यानी ये दोनों ग्रह मीन राशि में साथ में विराजमान होंगे. यहां पर आप जान सकते हैं कि इस बड़ी ज्योतिषीय घटना से किन चार राशियों की किस्मत खुलेगी.

Aquarius Horoscope 2026:
1 / 6
Credit- Social Media

बुध और शनि को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण ग्रहों व देवों का स्थान प्राप्त है. बुध को जहां ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, वहीं शनि न्याय, कर्म, संघर्ष और रोग के देवता हैं. जब भी इन दोनों ग्रहों के संयोग से योग व दृष्टि बनती है तो मानव जीवन में बदलाव जरूर देखने को मिलता है. वहीं, जब ये दोनों ग्रह साथ आ जाते हैं तो अत्यंत शक्तिशाली हो जाते हैं. चलिए जानते हैं इस बार ग्रह बुध-शनि की युति किन 4 राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगी.

विज्ञापन

बुध-शनि की युति 2026

बुध-शनि की युति 20262 / 6

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में बुध और शनि ग्रह की युति बनेगी. इस दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट से ग्रह बुध-शनि की युति प्रभावी हो जाएगी क्योंकि इसी समय पर ग्रह बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

सही समय पर पैसों का इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण आप आर्थिक संकट से बच पाएंगे. इस दौरान शारीरिक बीमारियों से भी काफी राहत मिलने वाली है. घर की स्थिति की बात करें तो वो बेहतर रहेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से मन खुश रहेगा. साथ ही शरीर के दर्द से कुछ राहत मिलेगी. मुश्किल समय में अपनों का साथ पाकर आप खुद को भाग्यवान समझेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

सही समय पर धन की प्राप्ति होने से आप किसी बहुत बड़े आर्थिक संकट से बच जाएंगे. यदि घर में आएदिन झगड़े होते हैं तो अब स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होना आरंभ होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

जरूरत के वक्त पर आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा. साथ ही आप किसी बहुत बड़े संकट में फंसने से बच जाएंगे. आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी और सेहत में सुधार भी इस दौरान कुछ लोगों को देखने को मिलेगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन