Lucky Zodiac Sign: 3 अप्रैल से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, बैक-टू-बैक बनेंगे 4 शक्तिशाली योग
Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष दृष्टि से 3 अप्रैल 2026 की तिथि खास है क्योंकि इस दिन बैक-टू-बैक 4 शक्तिशाली योग बन रहे हैं. यहां पर आप इस दिन बनने वाले सभी योग के नाम और उनके राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

ग्रहों के अद्भुत संयोग से वक्त-वक्त पर विभिन्न योग का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग की मानें तो 3 अप्रैल 2026 को 4 शक्तिशाली योग बैक-टू-बैक बन रहे हैं, जिनका कुछ वक्त तक कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. चलिए जानते हैं 3 अप्रैल 2026 को कौन से 4 योग बन रहे हैं और उनका किन 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
3 अप्रैल 2026 को कौन-कौन से योग बनेंगे?
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को सुबह 1 बजकर 36 मिनट पर पंचांक योग बनेगा, जिसके बाद दोपहर में 4 बजकर 55 मिनट पर नवपंचम योग और रात 8 बजकर 45 मिनट पर अर्धकेन्द्र योग बनेगा. वहीं, इसी दिन रात में 8 बजकर 49 मिनट पर केन्द्र योग बनने वाला है.
वृषभ राशि
3 / 6बैक-टू-बैक 4 शक्तिशाली योग का 3 अप्रैल 2026 को बनना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान शत्रुओं को मात देने में आप सफल होंगे. इसके अलावा जो लोग आपका विरोध करते थे, वो आपकी प्रशंसा करेंगे और आपका सहयोग करेंगे. बता दें कि नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी ये उपयुक्त समय है.
कर्क राशि
4 / 63 अप्रैल 2026 को बैक-टू-बैक 4 शक्तिशाली योग का बनना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. पूरी जानकारी के बाद लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. यदि किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात नहीं हो पा रही है तो दूरियों के खत्म होने की संभावना है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार भी इस दौरान आप अनुभव करेंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 6वृषभ और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए भी 3 अप्रैल 2026 को बैक-टू-बैक 4 शक्तिशाली योग का बनना शुभ रहेगा. आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. इसके अलावा सामाजिक स्तर पर भी आपका विकास इस दौरान होना संभव है.
मीन राशि
6 / 6बैक-टू-बैक 4 शक्तिशाली योग का 3 अप्रैल 2026 को बनना मीन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. मुनाफे में बढ़ोतरी होने से आर्थिक तंगी का सामना आपको और आपके परिवार वालों को नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने का भी आपको बार-बार अवसर मिलेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)