Panchak May 2026 Rashifal: रोग पंचक के 5 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे बढ़िया, मंगल-शुक्र गोचर का पड़ेगा शुभ प्रभाव

Panchak May 2026 Rashifal: 10 मई से लेकर 14 मई 2026 तक इस बार रोग पंचक लग रहा है, जिस दौरान मंगल और शुक्र ग्रह का गोचर होगा. चलिए जानते हैं इन दोनों ग्रहों के गोचर के समय और इन दिनों राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में.

Panchak May 2026 Rashifal
1 / 6

धार्मिक दृष्टि से पंचक अशुभ होता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. हालांकि, इस बार मंगल और शुक्र ग्रह का राशि गोचर रोग पंचक यानी 10 मई से 14 मई 2026 के बीच हो रहा है, जिनका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि में और 14 मई 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा. लेकिन आज हम यहां उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें रोग पंचक में ग्रह गोचर से लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

एग्जाम में अच्छे नंबर आने से युवाओं का मन प्रसन्न रहेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका इस बार अच्छा इंक्रीमेंट हो सकता है. इसके अलावा पारिवारिक स्थिति इस दौरान हर उम्र के जातकों की बढ़िया रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

जो लोग अपनी बातों को सही ढंग से व्यक्त नहीं कर पाते हैं, उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कामकाज से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ जरूर होगा. इसके अलावा निजी रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-4 / 6

कामकाजी लोगों को मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलेगी. साथ ही दर्दों में कमी आएगी. इसके अलावा ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा. घर का माहौल इस दौरान आपके लिए अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-5 / 6

अनुशासन में रहने से आपकी छवि में सुधार होगा. साथ ही ऑफिस में आपकी बातों को सुना जाएगा. आर्थिक स्थिति में भी इस दौरान गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि, सेहत में सुधार तभी होगा, जब आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखेंगे.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

नौकरी बदलना या खुद का काम शुरू करना इस दौरान आपके लिए अच्छा रहेगा. अगर कोई मोटी पेमेंट आपकी अटकी हुई है तो वो clear हो जाएगी. सिंगल लोगों का विवाह पंचक के दौरान मनचाहे व्यक्ति से तय हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन