Numerology: माता सीता की तरह त्याग-साहस और पवित्रता की मूरत होते हैं इस मूलांक के लोग, 'रामायण' एक्ट्रेस Sai Pallavi की DOB भी इसमें शामिल

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र को एक प्राचीन महाविद्या माना गया है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक से उसके जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना जाता है. आज हम आपको उस एक मूलांक के बारे में बताएंगे, जिससे संबंधित लोगों के अंदर माता सीता की विभिन्न खूबियां पाई जाती हैं.

Numerology
1 / 6

राजा जनक की पुत्री व भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता को त्याग, साहस, पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिनकी पूजा देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी की जाती है. हालांकि, अंक शास्त्र में कुछ ऐसी तिथियों के बारे में बताया गया है, जिन पर जन्मे लोगों के अंदर माता सीता की ये तमाम खूबियां होती हैं. बता दें कि इसमें फिल्म रामायण की एक्ट्रेस साई पल्लवी का भी मूलांक शामिल है. चलिए अब जानते हैं वो कौन-सी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लोगों के अंदर माता सीता की विभिन्न खूबियों के होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

साई पल्लवी का मूलांक क्या है?

साई पल्लवी का मूलांक क्या है?2 / 6

रामायण की एक्ट्रेस साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को हुआ है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की जन्म तिथि यानी डेट ऑफ बर्थ 9, 18, या 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है. इस हिसाब से दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्री व डांसर साई पल्लवी का मूलांक 9 है.

विज्ञापन

मंगल ग्रह से प्रभावित है साई पल्लवी का जीवन

मंगल ग्रह से प्रभावित है साई पल्लवी का जीवन3 / 6

अंक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का मूलांक साई पल्लवी की तरह 9 होता है, उनका जीवन मंगल ग्रह से प्रभावित होता है. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, निडरता और शानदार नेतृत्व क्षमता का दाता माना जाता है.

मूलांक 9 वालों की खूबियां

मूलांक 9 वालों की खूबियां4 / 6

मंगल द्वारा शासित होने के कारण मूलांक 9 के लोगों को साहस, पवित्रता और निडरता का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा इनका दिल भी साफ होता है, जो अपने परिवार वालों की खुशी के लिए त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. साथ ही इनके अंदर दया की भावना होती है. खास बात ये है कि मूलांक 9 के लोगों की कई खूबियां देवी सीता से भी मेल खाती हैं.

विज्ञापन

अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहते हैं ये लोग

अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहते हैं ये लोग5 / 6

मूलांक 9 वाले लोग अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहते हैं. ये न तो जल्दबाजी में और न ही बिना सोचे-समझे फैसला करते हैं. ये अपने जीवन का छोटे-से-छोटा फैसला शांत दिमाग और विभिन्न पहलुओं को सोचने के बाद करते हैं.

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?6 / 6

वैसे तो मूलांक 9 के लोग शांत रहते हैं, लेकिन इन्हें जब गुस्सा आता है तो कोई भी इन्हें शांत नहीं कर पाता है. ज्यादा गुस्से के कारण कई बार इनका खुद का ही नुकसान हो जाता है, जिसका पछतावा भी इन्हें बहुत जल्दी होता है. (All Image Credit- Freepik & Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन