
1 / 6
रैपर बादशाह इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. हालांकि, अभी तक बादशाह और ईशा ने इन तस्वीरों व अपनी शादी को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. बता दें कि बादशाह की एक बार शादी हो चुकी है. उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह संग शादी की थी, लेकिन विवाह के महज 5 साल बाद ही दोनों अलग हो गए. अपनी दूसरी शादी की खबरों के बीच बादशाह के मूलांक की भी चर्चा हो रही है. यहां पर आप जान सकते हैं कि बादशाह का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है. (Image Credit- News24 Graphics)
बादशाह का मूलांक क्या है?

2 / 6
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डीजे वाले बाबू' गाने से मशहूर रैपर बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का जन्म 19 नवंबर 1985 को हुआ है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 01, 10, 19 और 28 होती है, उनका मूलांक 1 होता है. इस हिसाब से बादशाह का मूलांक भी 1 है. (Image Credit- Social Media)
बादशाह के मूलांक 1 का स्वामी ग्रह कौन है?

3 / 6
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 1 का स्वामी ग्रह और कोई नहीं, बल्कि ग्रहों के राजा सूर्य महाराज हैं. सूर्य द्वारा शासित लोग आत्मविश्वास से भरपूर और ऊर्जावान होते हैं. ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. (Image Credit- Freepik)
अपनी मेहनत से हासिल करते हैं ऊंचा मुकाम

4 / 6
सूर्य द्वारा शासित होने के कारण मूलांक 1 वाले लोग अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देते हैं. ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में एक नया मुकाम हासिल करते हैं, जिसके बाद ही अन्य चीजों पर ध्यान देते हैं. इसके अलावा ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, जो किसी भी तरह की पाबंदी अपने ऊपर बर्दाश्त नहीं करते हैं. (Image Credit- Freepik)
संघर्ष के बाद ही हासिल होती है सफलता

5 / 6
बता दें कि मूलांक 1 वालों को जीवन में बहुत जल्दी सफलता नहीं मिलती है, बल्कि हर चीज को पाने के लिए लंबा संघर्ष करना ही पड़ता है. आमतौर पर इन लोगों को उम्र 28 या 30 के बाद मेहनत का फल मिलना शुरू होता है, लेकिन इस आयु के बाद मेहनत और ईमानदारी का रिवॉर्ड जरूर मिलता है. (Image Credit- Freepik)
जल्दी नहीं मिलता सच्चा प्यार

6 / 6
मूलांक 1 के लोगों को आमतौर पर जीवन में बहुत ही देर से सच्चा प्यार मिलता है. दरअसल, ये अपने जीवन का कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं, बल्कि उसके परिणामों का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं. इसके अलावा इन लोगों की शादी भी बहुत देर में होती है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)