
1 / 6
UKO7 Rider के नाम से फेमस यूट्यूबर और इन्फ्लूएंजर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले अनुराग ने अपनी पत्नी और परिवार वालों पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें परेशान कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी. हालांकि, अब अनुराग की तबीयत काफी बेहतर है. लेकिन इस बीच उनके मूलांक की काफी चर्चा हो रही है. यहां पर आप विस्तार से जान सकते हैं कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल का जीवन किस मूलांक और ग्रह से प्रभावित है.
अनुराग डोभाल का मूलांक

2 / 6
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग डोभाल का जन्म 18 सितंबर 1997 को हुआ है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 और 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है. इस हिसाब से अनुराग डोभाल का मूलांक 9 है. (Image Credit- Social Media)
अनुराग डोभाल के मूलांक 9 का स्वामी ग्रह

3 / 6
मंगल ग्रह मूलांक 9 के स्वामी हैं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है. मूलांक 9 के लोग अत्यंत ऊर्जावान और साहसी होते हैं. ये लोग बिना डरे परेशानियों का सामना करते हैं और जीवन में अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करते हैं. (Image Credit- Social Media)
इमोशनल होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं ये लोग

4 / 6
जुनूनी होने के साथ-साथ मूलांक 9 के लोग इमोशनल भी होते हैं. ये बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं. अधिकतर बार देखा गया है कि ये दिमाग की जगह दिल से फैसले लेते हैं. यहां तक कि ये अपना रिश्ता भी पूरी ईमानदारी और दिल से निभाते हैं. इसके अलावा ये मेहनती भी होते हैं. इनके कम उम्र में सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है. (Image Credit- Freepik)
दयालु भी होते हैं ये लोग

5 / 6
अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 9 के लोगों का स्वभाव दयालु होता है. ये किसी भी व्यक्ति को परेशानी में नहीं देख पाते हैं, इसलिए बढ़-चढ़कर लोगों की मदद करते हैं. खासकर, अपने करीबी लोगों को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. (Image Credit- Freepik)
हनुमान जी की करें उपासना

6 / 6
मंगल ग्रह द्वारा शासित मूलांक 9 के लोगों के लिए हनुमान जी की उपासना करना शुभ रहता है. यदि ये लोग नियमित रूप से बजरंगबली की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो संकट मोचन इन्हें हर परेशानी से बचाते हैं. इसके अलावा मूलांक 9 के लोगों के लिए लाल या नारंगी रंग की चीजों का दान करना भी शुभ रहता है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)