Numerology: एक्टिंग में माहिर होते इन तिथियों पर जन्मे लोग, कमाते हैं खूब पैसा, Splitsvilla X6 के होस्ट करण कुंद्रा का भी यही मूलांक

Numerology Prediction: करण कुंद्रा को टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय एक्टरों में से एक माना जाता है, जिनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है. हालांकि, इस समय करण Splitsvilla X6 में होस्ट और Laughter Chefs में कंटेस्टेंट की भूमिका निभा रहे हैं. चलिए जानते हैं करण कुंद्रा का मूलांक क्या है और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में.

Numerology
1 / 6

कुछ लोग बहुत ही Natural तरीके से एक्टिंग करते हैं, जिससे वो पहली ही बार में लोगों का दिल छू लेते हैं. हालांकि, इसके पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ जन्म तिथि का भी अहम रोल हो सकता है. दरअसल, अंक शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तिथि का उसके स्वभाव के साथ-साथ करियर, सेहत और लव लाइफ आदि पर प्रभाव पड़ता है. यहां पर आपको उन तिथियों के बारे में पता चलेगा, जिन पर जन्मे लोग एक्टिंग में माहिर होते हैं और अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं. खास बात ये है कि इन्हीं तिथियों में Splitsvilla X6 के होस्ट करण कुंद्रा का भी मूलांक शामिल है.

विज्ञापन

करण कुंद्रा का मूलांक

करण कुंद्रा का मूलांक2 / 6

प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 2 है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 ही होता है. (Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह3 / 6

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्रमा यानी चंद्र देव (ग्रह) मूलांक 2 के स्वामी हैं, जो व्यक्ति के मन, मानसिक स्थिति, सुख, भावनाओं और माता से रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं. (Credit- Freepik)

मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं?4 / 6

मूलांक 2 के अधिकतर लोग संवेदनशील होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो जाते हैं. ये हर चीज से ऊपर अपने रिश्तों व परिवार वालों को रखते हैं. ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण इनके करीबियों को दुख हो. ये अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं और उनका मुश्किल से मुश्किल समय में साथ देते हैं. (Credit- Freepik)

विज्ञापन

कला प्रेमी होते हैं ये लोग

कला प्रेमी होते हैं ये लोग5 / 6

आमतौर पर देखा गया है कि मूलांक 2 के लोग कला प्रेमी होते हैं. इन्हें नई-नई रचनात्मक चीजें सीखना अच्छा लगता है. इनके डिजाइनिंग, अभिनय, नृत्य, संगीत, फिल्म निर्माण और फोटोग्राफी आदि कला से जुड़े क्षेत्रों में सफल होने की संभावना अधिक रहती है. (Credit- Freepik)

मां के होते हैं बेहद करीब

मां के होते हैं बेहद करीब6 / 6

बता दें कि मूलांक 2 के लोग अपनी माता के बहुत करीब होते हैं. ये अपने जीवन की हर बात अपनी माता से साझा करते हैं और उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं. हालांकि, इनकी मां भी इन्हें बहुत प्यार करती हैं और इनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Credit- Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन