Numerology: दुश्मनों पर भारी पड़ते हैं इस मूलांक के लोग, भूलकर भी न करें इन लोगों से झगड़ा

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी जन्म तारीख का किसी खास मूलांक से संबंध होता है. इसी प्रकार मूलांक का ग्रह से संबंध होता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर पड़ता है.

mulank.jpg_1ceb77
1 / 6
Numerology personality traits

Numerology: कई मूलांक ऐसे होते हैं जो लोग दुश्मनी में बहुत ही अक्रामक होते हैं. इन लोगों से पंगा लेना भारी पड़ता है. ये लोग दुश्मनों का चैन छीन लेते हैं. चलिए इन मूलांक वालों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

दुश्मनी के मामले में खतरनाक होते हैं ये लोग

दुश्मनी के मामले में खतरनाक होते हैं ये लोग2 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1, 8 और 9 होता है यह लोग दुश्मनी के मामले में खतरनाक साबित होते हैं. इन लोगों से दुश्मनी लेना भारी पड़ता है. इनके ऊपर अपने स्वामी ग्रह का प्रभाव होता है.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

मूलांक 1 वाले लोग3 / 6

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म हुआ है तो उसका मूलांक 1 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. यह लोग राजा की तरह जीना पसंद करते हैं. यह किसी के सामने नहीं झुकते हैं. अगर कोई इनके साथ झगड़ा करता है तो ये उसे सबक सिखाते हैं.

मूलांक 8 वाले लोग

मूलांक 8 वाले लोग4 / 6

महीने की 8, 17 और 26 को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. यह एक बार किसी को अपना दुश्मन मान लेते हैं तो उससे बदला लेकर रहते हैं. शनि के प्रभाव के कारण यह लोग दुश्मन को हराने में साम, दाम, दंड और भेद सभी का प्रयोग करते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 वाले लोग

मूलांक 9 वाले लोग5 / 6

अगर किसी का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होता है. इनके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव से यह लोग साहसी और पराक्रमी होते हैं. अगर इनकी किसी से लड़ाई होती है तो यह उसका जीना मुश्किल कर देते हैं.

इन लोगों से दूर रहना ही है अच्छा

इन लोगों से दूर रहना ही है अच्छा6 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, इन मूलांक के लोगों से दूर रहना ही अच्छा होता है. इन लोगों के साथ झगड़ा करने से बचना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन