Numerology: सोने सा चमकता है इन मूलांक वालों का भाग्य, खूब कमाते हैं दौलत-शोहरत, मिलती है सफलता

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख और मूलांक का खास महत्व होता है. किसी के बारे में जन्म तारीख से उसका मूलांक ज्ञात कर जान सकते हैं.

खूब दौलत कमाते हैं इस मूलांक के लोग
1 / 6
Numerology bhagyashali mulank

Numerology: मूलांक को जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर आसानी से निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. आज ऐसे मूलांक के बारे में जानते हैं जो लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं.

विज्ञापन

चमकता है इन मूलांक वालों का भाग्य

चमकता है इन मूलांक वालों का भाग्य2 / 6

मूलांक 7 वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. यह लोग जन्म से ही लकी होते हैं. अपने साथ ही परिवार वालों के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं. मूलांक 7 के लोग राजयोग लेकर पैदा होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 वालों की जन्म तारीख

मूलांक 7 वालों की जन्म तारीख3 / 6

अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 होगा. मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है. केतु के प्रभाव के कारण मूलांक 7 वाले लोग संघर्ष और मेहनत करते हैं.

परिवार के लिए होते हैं भाग्यशाली

परिवार के लिए होते हैं भाग्यशाली4 / 6

केतु ग्रह से संबंधित मूलांक 7 वाले लोग परिवार के लिए लकी होते हैं. इनके पैदा होने के बाद पिता की किस्मत चमक सकती है. घर में इनके आने के बाद धनलाभ होने लगता है. मूलांक 7 के लोगों के आते ही धन-धान्य में वृद्धि होती है.

विज्ञापन

खूब पैसा और संपत्ति

खूब पैसा और संपत्ति5 / 6

मूलांक 7 वाले लोग अपने जन्म के साथ ही भाग्य लेकर पैदा होते हैं. इनका जीवन सुख और खुशियों से भर जाता है. इन्हें कई बार केतु के कारण जीवन में अचानक से बड़ा मौका मिलता है. यह लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं.

मिलता हैं खूब मान-सम्मान

मिलता हैं खूब मान-सम्मान 6 / 6

इन लोगों की छठी इंद्री बहुत ही तेज होती है. यह अपनी तेज बुद्धि के कारण धन के नुकसान से बच जाते हैं. यह लोग जीवन में पैसों के साथ ही मान-सम्मान भी कमाते हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन