Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं मूलांक 7 के सच्चे दोस्त, मुश्किल-से-मुश्किल समय में निभाते हैं साथ

Mulank 7 Best Friends List: अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें अंको से व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान और भूतकाल से जुड़े विभिन्न राज खोले जाते हैं. इसमें जन्मतिथि को मूलांक कहा जाता है, जिसका व्यक्ति के साथ घटने वाली घटनाओं का गहरा संबंध होता है. आज हम आपको मूलांक 7 और उनके सच्चे दोस्तों के बारे में कुछ जरूरी बातों के बारे में बताएंगे.

Mulank 7 Best Friends List
1 / 6

क्या आपकी भी डेट ऑफ बर्थ 7, 16, या 25 है? अगर हां, तो आपका मूलांक 7 है. आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से मूलांक 7 वालों के सच्चे दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं, बल्कि जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं. आइए जानें मूलांक 7 वालों के सच्चे दोस्तों के मूलांक के बारे में. साथ ही आपको इनकी कई खूबियों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 7 के लोग जल्दी से लोगों के बीच घुलते-मिलते नहीं हैं, बल्कि सादगी से अपना जीवन जीते हैं. इन्हें अपने जीवन में किसी की भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होती है और न ही ये किसी के जीवन में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं. हालांकि, अपने जीवन से जुड़ा छोटे-से-छोटा फैसला ये सोच-समझकर और शांत दिमाग से लेते हैं.

विज्ञापन

यारों के यार कहलाते हैं ये लोग

यारों के यार कहलाते हैं ये लोग3 / 6

वैसे तो मूलांक 7 के लोग जल्दी से दोस्ती नहीं करते हैं, लेकिन जब किसी से इनकी दोस्ती हो जाती है तो वो उसे अंतिम सांस तक निभाते हैं. ये रिश्तों से भागते नहीं हैं, बल्कि उन्हें जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. इसके अलावा अपने से ज्यादा अपने दोस्तों का ध्यान रखते हैं.

मूलांक 7 वालों के सच्चे दोस्त

मूलांक 7 वालों के सच्चे दोस्त4 / 6

माना जाता है कि मूलांक 7 वालों की मूलांक 1, 4 और 5 वालों से अच्छी बनती है. ये इनकी हर बात बिना कहे समझ जाते हैं और मुश्किल समय में साथ निभाते हैं. साथ ही एक-दूसरे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7 वालों के लिए खास टिप्स

मूलांक 7 वालों के लिए खास टिप्स5 / 6

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 7 के लोग भावनाओं में बहकर दोस्ती तोड़ देते हैं, जिसका पछतावा इन्हें बहुत देर से होता है. ऐसे में इन्हें सोच-समझकर दोस्ती करनी चाहिए और जो लोग इनका मुश्किल में साथ देते हैं, उनका दिल कभी नहीं दुखाना चाहिए. खासकर, मूलांक 1, 4 और 5 वालों को अपने करीब रखना चाहिए.

मूलांक 7 वालों के लिए लकी उपाय

मूलांक 7 वालों के लिए लकी उपाय6 / 6

यदि मूलांक 7 के लोग जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो नियमित रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करें. साथ ही समय-समय पर पीले रंग की चीजों का दान करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपके ग्रह शांत होंगे, बल्कि सफलता की राह में आ रही परेशानियां भी दूर होने लगेंगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन