Numerology: दिमाग के तेज-तर्रार और घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं इस मूलांक के लोग, बुध ग्रह का होता है प्रभाव
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख का खास महत्व होता है. जन्म तारीख के जरिए मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक के जरिए किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन के बारे में जान सकते हैं.

Mulank 5 Numerology: ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है. 5 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है. चलिए मूलांक 5 वालों की खासियत और खामियों के बारे में जानते हैं.
तेज दिमाग
2 / 6मूलांक 5 वालों का आकर्षक व्यक्तित्व होता है. यह लोग दिमाग के तेज होते हैं. मूलांक 5 वाले लोग अच्छे विचारक होते हैं. यह मन में कई बातों को सोचते-विचारते हैं और नई योजनाएं बनाते हैं.
घुमक्कड़ी स्वभाव
3 / 6मूलांक 5 वाले लोग सक्रिय स्वभाव के होते हैं. इन्हें एक जगह बैठना पसंद नहीं होता है. यह लोग घूमना पसंद करते हैं. ऐसे लोग घुमक्कड़ी स्वभाव के होते हैं. नई-नई जगहों पर यात्रा करते हैं और नई चीजें सीखते हैं.
बोलने की कला
4 / 6इन लोगों की कन्युनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है. इन लोगों में बोलने की कला बहुत ही बेहतर होती है. अपनी बातों से जल्दी से सामने वाले को प्रभावित कर लेते हैं. मूलांक 5 वाले लोग बातचीत से लोगों से रिश्ता बना लेते हैं.
रिश्ते में तालमेल
5 / 6मूलांक 5 वाले लोग बातचीत के जरिए लोगों से अच्छा संबंध बनाकर रखते हैं. यह रिश्तों में तालमेल रखते हैं. मूलांक 5 वालों की मूलांक 1, 3 और 6 वालों से अच्छी बनती है.
मूलांक 5 वालों की खामियां
6 / 6इन लोगों को अक्सर फैसले लेने में परेशानी होती है. कई बार यह जल्दबाजी में गलत फैसला ले लेते हैं. यह लोग अति-आत्मविश्वास और फिजूलखर्ची होते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.