Numerology: कड़ी मेहनत के बाद मिलती है इन 3 मूलांक वालों को सफलता, संघर्ष भरा होता है जीवन

Numerology: अंक ज्योतिष में सभी जन्म तारीख का संबंध खास मूलांक से होता है. मूलांक के जरिए उसके स्वामी ग्रह और जीवन के बारे में जान सकते हैं. व्यक्ति के मूलांक और स्वामी ग्रह से उसका जीवन प्रभावित होता है. इसका असर जीवन पर देखने को मिलता है.

NUMEROLOGY.jpg
1 / 6
Shani Rahu Ketu mulank numbers

Numerology: आज आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जिन मूलांक के लोगों को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है और कड़ी मेहनत के बाद देर से सफलता मिलती है. चलिए इन मूलांक वालों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

जन्म तारीख से मूलांक

जन्म तारीख से मूलांक2 / 6

मूलांक का पता करने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़ना होता है. किसी का जन्म 18 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 8 यानी 9 होगा. इसी प्रकार सभी का मूलांक ज्ञात कर सकते हैं.

विज्ञापन

इन लोगों को मिलती है देर से सफलता

इन लोगों को मिलती है देर से सफलता3 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 4, 7 और 8 होता है उन लोगों को देर से सफलता मिलती है. इन तीन मूलांक के लोगों को मुश्किलों और चुनौतियों के बाद जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है.

मूलांक 4 वाले लोग

मूलांक 4 वाले लोग4 / 6

मूलांक 4 के लोगों का संबंध राहु ग्रह से होता है. जिसका जन्म महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ हो उनके स्वामी ग्रह राहु होते हैं. राहु के प्रभाव से इनका जीवन उतार-चढ़ाव भरा होता है. इन लोगों को बड़ी मुश्किलों के बाद सफलता मिलती है.

विज्ञापन

मूलांक 7 वाले लोग

मूलांक 7 वाले लोग5 / 6

7 मूलांक वालों का संबंध केतु ग्रह से होता है. महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन्हें केतु के प्रभाव से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. मूलांक 7 वालों को देर से सफलता मिलती है. इन लोगों का जीवन 30 की उम्र के बाद पलटता है.

मूलांक 8 वाले लोग

मूलांक 8 वाले लोग6 / 6

मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं. अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा. यह लोग जीवन में बहुत मेहनत करते हैं. इन लोगों को मेहनत का फल देर से मिलता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन