Numerology: मासूम चेहरे के पीछे लोमड़ी जैसा तेज दिमाग, इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद चालाक
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी के बारे में उसकी जन्म तारीख से जान सकते हैं. जन्म तारीख से मूलांक का पता कर किसी के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं.

Numerology: मूलांक को जन्म तारीख के जोड़ से निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. चलिए मूलांक के अनुसार जानते हैं किन तारीखों पर जन्मीं लड़कियां बहुत ही तेज और चालाक होती हैं.
दिमाग की होती हैं तेज
2 / 6मूलांक 2 और 5 वाली लड़कियां दिमाग की बहुत ही तेज होती हैं. दिखने में बहुत ही सीधी और मासूम होती है लेकिन हमेशा सोच-समझकर फैसले लेती हैं.
मूलांक 2 की लड़कियां
3 / 6किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मीं लड़कियों का मूलांक 2 होता है. इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्रमा को मन का कारक मानते हैं. चंद्रमा के प्रभाव से इनकी मानसिकता बहुत ही अच्छी होती है.
इमोशनली होती हैं स्ट्रॉन्ग
4 / 6मूलांक 2 वाली लड़कियां दिमाग की तेज होती हैं. यह दिखने में मासूम लेकिन चालाक होती हैं. हर फैसला सोच-समझकर दिमाग से लेती हैं. रिश्ते निभाने में अच्छी होती हैं.
मूलांक 5 की लड़कियां
5 / 6महीने की 5, 14 और 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इनके स्वामी ग्रह बुध होते हैं. बुध के प्रभाव से इनकी बुद्धि और वाणी बहुत ही अच्छी होती है. इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान होती हैं.
सोच-समझकर लेती हैं हर फैसला
6 / 6अंक ज्योतिष के मूलांक 5 की लड़कियां दिखने में मासूम होती हैं. इनके सोचने और समझने की क्षमता बहुत ही अच्छी होती है. ये हर फैसला सोचकर लेती हैं. करियर में खूब तरक्की करती हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.