Numerology: अपनी इन अच्छी आदतों के कारण परेशान रहते हैं मूलांक 1, 3 और 8 वाले, जानें सावधानियां-उपाय

Numerology: हर अच्छी आदत से आपको लाभ हो, ये जरूरी नहीं है. कई बार कुछ अच्छी आदतें भी व्यक्ति की परेशानियों का कारण बन सकती हैं. आज हम आपको मूलांक 1, 3 और 8 वालों की उन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्हें लाभ की जगह नुकसान अधिक होता है.

Numerology
1 / 5

अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों का खास महत्व है. खासकर, मूलांक यानी जन्म तिथि को अंक शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के राज खोले जाते हैं. इसके जरिए व्यक्ति की उन आदतों के बारे में भी पता चल सकता है, जो उन्हें लाभ पहुंचने की जगह नुकसान अधिक पहुंचाती हैं. चलिए जानें मूलांक 1, 3 और 8 वाले लोगों की अच्छी-बुरी आदतों के बारे में.

विज्ञापन

मूलांक 1

मूलांक 12 / 5

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 होता है. इनकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये आत्मनिर्भर होते हैं, जो कई बार इन्हें मुसीबत में भी डाल देती है. ये अक्सर खुद पर काम का बोझ अधिक महसूस करते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3

मूलांक 33 / 5

3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. ये हर काम को परफेक्ट करने की कोशिश करते हैं, जिसके चक्कर में बड़े और कीमती मौके इनके हाथ से निकल जाते हैं.

मूलांक 8

मूलांक 84 / 5

8, 17 और 26 तिथि पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. ये लोग काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं. यदि कोई काम ये अपने हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम देते हैं, जिसके चक्कर में कई बार अपनों का साथ पीछे छूट जाता है.

विज्ञापन

लकी उपाय

लकी उपाय5 / 5

मूलांक 1 के लोगों के लिए सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहता है, जबकि मूलांक 3 वालों को विष्णु जी और मूलांक 8 वालों को शनि देव की उपासना करनी चाहिए. इसके अलावा अच्छे कर्म करें और ज्यादा से ज्यादा दान करें. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन