Numerology: लीडरशिप क्वालिटीज से भरपूर होती हैं इन तारीखों पर जन्मीं लड़कियां, बनती हैं अच्छी बॉस

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से किसी के बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख से मूलांक और मूलांक से स्वामी ग्रह का पता कर सकते हैं. यह व्यक्ति के गुणों और स्वभाव के बारे में बताता है.

बॉस बनती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां
1 / 6
1 8 and 9 mulank girl born with leadership qualities

Numerology: 1, 8 और 9 मूलांक की लड़कियों में लीडरशिप की क्वालिटीज होती है. यह पैदाइशी बॉस होती हैं. इनके अंदर मौजूद गुणों के कारण यह बहुत अच्छी बॉस बनती हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाली लड़कियां

मूलांक 1 वाली लड़कियां2 / 6

जिनका मूलांक 1 हो यानी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को जन्म हुआ हो उनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. यह स्वत्रंत विचार वाली होती हैं. इनके अंदर साहस होता है. ऑफिस और घर में आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेती हैं.

विज्ञापन

मूलांक 8 वाली लड़कियां

मूलांक 8 वाली लड़कियां3 / 6

अगर महीने की 8, 17, या 26 तारीख को जन्म हुआ है तो मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 की लड़कियों के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं. शनि को न्याय और मेहनत का प्रतीक माना जाता है. यह लड़कियां शांत रहकर फैसले लेती हैं. इनके अंदर लीडरशिप के गुण होते हैं.

मूलांक 9 वाली लड़कियां

मूलांक 9 वाली लड़कियां4 / 6

मूलांक 9 यानी 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल को साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मंगल के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां निडर और साहसी होती हैं. ये लड़कियां अच्छी बॉस बनती हैं.

विज्ञापन

बनती हैं अच्छी बॉस

बनती हैं अच्छी बॉस5 / 6

मूलांक 1, 8 और 9 वाली लड़कियों में नेतृत्व के गुण होते हैं. इन मूलांक की लड़कियां बेहतर लीडरशिप करती हैं. लीडर के तौर पर सभी का ख्याल रखती हैं. यह अच्छी बॉस बनती हैं.

हासिल करती है सफलता

हासिल करती है सफलता6 / 6

इन मूलांक की लड़कियां अपने गुणों से और मेहनत से जीवन में खूब सफलता हासिल करती हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन