Numerology: बचपन से ही तेज-तर्रार और पढ़ाई में होशियार होते हैं इस मूलांक के लोग, 'नॉलेज' से कमाते हैं अपार धन!

Numerology Prediction: मूलांक यानी जन्म तिथि का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ और व्यक्तित्व आदि के बारे में जाना जा सकता है. आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे संबंधित लोग बचपन से ही तेज-तर्रार और पढ़ाई में होशियार होते हैं.

Numerology Prediction
1 / 6

Advertisment

मूलांक 3 की तिथि और स्वामी ग्रह

मूलांक 3 की तिथि और स्वामी ग्रह2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 3, 12, 21 या 30 है, उनका मूलांक 3 होता है. गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 का स्वामी माना जाता है, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में धर्म, ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, संतान, विवाह, नैतिकता, धन और पवित्रता आदि का कारक माना गया है.

विज्ञापन

मूलांक 3 के लोगों की खासियत

मूलांक 3 के लोगों की खासियत3 / 6

मूलांक 3 के लोगों की बुद्धि व ज्ञान का संबंध देवगुरु बृहस्पति ग्रह से है, जिसके कारण इनका दिमाग तेज होता है. ये बचपन से ही तेज-तर्रार, साहसी और निडर होते हैं. इन्हें बहुत ही जल्दी चीजें याद हो जाती हैं. इसके अलावा ये पढ़ाई में होशियार और समझदार होते हैं.

Education Sector में करते हैं अच्छा काम

Education Sector में करते हैं अच्छा काम4 / 6

मूलांक 3 के लोग यदि Education Sector से जुड़े करियर चुनते हैं तो इनके सफल होने की संभावना अधिक होती है. आमतौर पर देखा गया है कि मूलांक 3 के लोग अपनी नॉलेज के बल पर अपार धन कमाते हैं. साथ ही इन्हें समाज में एक उच्च व आदरणीय स्थान प्राप्त होता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?5 / 6

मूलांक 3 के लोग ज्ञानवान होने के साथ-साथ अनुशासित और महत्वाकांक्षी भी होते हैं. इनके मन में लोगों के प्रति आदर और प्यार होता है. इसके अलावा ये अपने विचारों को लेकर स्पष्ट व संतुष्ट होते हैं. इन्हें जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं होता है. हालांकि, ये कुछ चीजों को लेकर काफी जिद्दी होते हैं और कभी भी उनसे कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं.

मूलांक 3 वालों की कमजोरी

मूलांक 3 वालों की कमजोरी6 / 6

मूलांक 3 के लोग कभी-कभार उत्साह में आकर गलत फैसले ले लेते हैं. हालांकि, इन्हें अपनी गलती का अहसास भी बहुत जल्दी हो जाता है. इसके अलावा ये भावुक और खर्चीले होते हैं. ये अपनी सुख-सुविधा पर कभी-कभी जरूरत से ज्यादा ही धन खर्च कर देते हैं. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन