Numerology: नोरा फतेही की तरह टैलेंटेड होते हैं इस मूलांक के लोग, पैसों के साथ-साथ फेम भी मिलता है

Nora Fatehi Mulank Prediction: अधिकतर लोगों के अंदर कोई न कोई टैलेंट होता है, जिसे बहुत ही कम लोग पहचान पाते हैं. हालांकि, प्रसिद्ध कनाडाई डांसर, मॉडल और अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने टैलेंट को बखूबी पहचाना और उसके बल पर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है. हालांकि, उनकी सफलता के पीछे उनके मूलांक का भी खास महत्व हो सकता है, जिससे जुड़ी मुख्य बातें आपको यहां जानने को मिलेंगी.

Numerology
1 / 6

नोरा फतेही की प्रसिद्धि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. उन्होंने अपने डांस मूव और एक्टिंग से बहुत ही कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बना ली है. नोरा की जन्मतिथि के अनुसार उनका मूलांक 6 है, जिसका अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है. चलिए अब जानते हैं मूलांक 6 के लोगों की खूबी, स्वभाव और करियर से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब. (Image Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

नोरा फतेह का मूलांक

नोरा फतेह का मूलांक2 / 6

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को हुआ है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की जन्म तिथि 6, 15 या 24 होती है, उनका मूलांक 6 होता है. इस हिसाब से नोरा फतेही का मूलांक 6 है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह3 / 6

शुक्र ग्रह को मूलांक 6 का स्वामी माना जाता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में कला, फैशन, नाम, पैसा, प्यार और सुख-सुविधाओं का दाता माना गया है. शुक्र ग्रह की कृपा से व्यक्ति को जीवन की तमाम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 6 वालों का स्वभाव

मूलांक 6 वालों का स्वभाव4 / 6

मूलांक 6 के लोगों का स्वभाव सरल होता है, जो कोई भी बात अपने दिल में नहीं रख पाते हैं. इन्हें सीधे और स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखना पसंद होता है. हालांकि, ये सब चीजों से ऊपर अपने रिश्तों को रखते हैं और उन्हें जोड़ने की तमाम कोशिशें करते हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

मूलांक 6 वालों की खूबियां

मूलांक 6 वालों की खूबियां5 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 6 के लोगों की Personality कमाल की होती है. इन्हें लोगों की नजरों में आना अच्छा लगता है, इसी वजह से ये समय के साथ अपने आप को बदलते रहते हैं. ये नए-नए ट्रेंड को फॉलो करते हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा Active रहते हैं. इसके अलावा ये आसानी से लोगों का दिल जीतने में सफल होते हैं. (Image Credit- Freepik)

कला से जुड़े क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम-पैसा

कला से जुड़े क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम-पैसा6 / 6

मूलांक 6 के लोग फैशन डिजाइनिंग, फिल्म, इंटीरियर डिजाइनिंग, संगीत, होटल प्रबंधन, मीडिया, कॉस्मेटिक बिजनेस और लग्जरी वस्तुओं आदि कला से जुड़े क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं. बता दें कि इन्हें अपने जीवनकाल में पैसों की कमी का भी ज्यादा सामना नहीं करना पड़ता है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन