Numerology: सोनम कपूर की तरह निडर और स्टाइलिश होते हैं इस मूलांक के लोग, परिवार वालों से रहता है खास लगाव

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन महाविद्या है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक से भविष्य के राज खोले जाते हैं. इसमें एक मूलांक ऐसा भी है, जिस पर जन्मे लोग निडर होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होते हैं. साथ ही ये अपने परिवार वालों के लाडले होते हैं. खास बात ये है कि ये मूलांक बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सोनम कपूर का भी है. चलिए जानते हैं सोनम कपूर का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है.

Numerology
1 / 6

सोनम कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. बहुत ही कम उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक नाम बनाया है. हालांकि, इस समय सोनम बड़े पर्दे की चकाचौंध से दूर अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रही हैं. हाल ही में सोनम ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही उनके मूलांक की काफी चर्चा हो रही है. यहां पर आप जान सकते हैं कि सोनम कपूर का मूलांक क्या है और उनके जीवन पर किस ग्रह का प्रभाव पड़ता है. (Image Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

सोनम कपूर का मूलांक क्या है?

सोनम कपूर का मूलांक क्या है?2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ है. अंक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 और 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है. इस हिसाब से सोनम कपूर का मूलांक 9 है, जबकि उनका जीवन मंगल ग्रह से प्रभावित है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

निडर होते हैं मूलांक 9 वाले

निडर होते हैं मूलांक 9 वाले3 / 6

अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वो निडर होने के साथ-साथ साहसी और परोपकारी भी होते हैं. ऐसे लोग हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं और जीत हासिल करते हैं. (Image Credit- Social Media)

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी खूबी क्या है?

मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी खूबी क्या है?4 / 6

मूलांक 9 वालों की एक सबसे बड़ी खूबी ये भी है कि उनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. अगर इन्हें कोई काम दिया जाता है तो ये उसे सच्चे मन से समय पर पूरा करते हैं. बता दें कि इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी होती है. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

स्टाइलिश भी होते हैं ये लोग

स्टाइलिश भी होते हैं ये लोग5 / 6

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 9 के लोग काफी स्टाइलिश होते हैं. इन्हें अच्छा दिखना और नए-नए कपड़े पहनना पसंद होता है. इन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी में भी काफी रुचि होती है. (Image Credit- Social Media)

परिवार वालों के प्रिय होते हैं ये लोग

परिवार वालों के प्रिय होते हैं ये लोग6 / 6

मूलांक 9 के लोगों का दिल साफ होता है. ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. खासकर, अपने परिवार वालों से इन्हें खास लगाव होता है. इसके अलावा ये अपने परिवार वालों के भी लाडले होते हैं. बता दें कि किसी भी परेशानी में ये खुद को अकेला नहीं पाते हैं. कोई न कोई इनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन