Numerology: मनी मैनेजमेंट और हाजिर जवाबी में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, Baba Vanga का भी यही नंबर

Numerology: बुल्गारिया में जन्मीं बाबा वेंगा देश ही नहीं, विदेश में भी काफी प्रसिद्ध हैं. आएदिन सोशल मीडिया पर उनकी भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा होती रहती है. हालांकि, आज हम बाबा वेंगा की किसी भविष्यवाणी की नहीं, बल्कि उनके मूलांक यानी जन्म तिथि के बारे में जानेंगे.

Baba Vanga Mulank Prediction
1 / 6

बाबा वेंगा का नाम दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्तों में आता है, जिनकी कुछ भविष्यवाणियां हाल ही में सच हुई हैं. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, बाबा वेंगा का जन्म 3 अक्टूबर 1911 को दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित बाल्कन देश के बुल्गारिया में हुआ था. हालांकि, कुछ जगहों पर उनकी जन्म तिथि 31 जनवरी 1911 भी लिखी हुई है, लेकिन आज हम डेट ऑफ बर्थ 3 यानी मूलांक 3 के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

मूलांक 3 की तिथि और स्वामी ग्रह

मूलांक 3 की तिथि और स्वामी ग्रह2 / 6

अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उन सभी का मूलांक 3 ही है. मूलांक 3 के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहती है क्योंकि ये उनके स्वामी ग्रह भी हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं?3 / 6

मूलांक 3 के लोग न सिर्फ बुद्धिमान होते हैं, बल्कि काफी रचनात्मक भी होते हैं. ये हमेशा खुद को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके लिए ये मेहनत भी करते हैं. हालांकि, इनका जिद्दी स्वभाव कई बार इनके काम को बिगाड़ देता है.

ये लोग कभी नहीं करते घाटे का सौदा

ये लोग कभी नहीं करते घाटे का सौदा4 / 6

बता दें कि मूलांक 3 के लोग मनी मैनेजमेंट में माहिर होते हैं. ये कभी कोई ऐसा सौदा नहीं करते हैं, जिससे इन्हें नुकसान हो. इसके अलावा ये लोगों को पैसों से जुड़ी सलाह भी सही देते हैं. हालांकि, इनके विचार स्वतंत्र होते हैं. इनके अंदर खुद को वक्त के साथ बदलने की शानदार कला भी होती है.

विज्ञापन

मुंह पर जवाब देने में माहिर होते हैं ये लोग

मुंह पर जवाब देने में माहिर होते हैं ये लोग5 / 6

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 3 के लोग स्पष्ट और सीधे तरीके से अपनी बातों को रखना पसंद करते हैं. इन्हें लोगों की बुराई करना या उनके पीछे उनके बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता है. ये अपने काम से काम ज्यादा रखते हैं. इसके अलावा ऐसे लोग हाजिर जवाबी में भी माहिर होते हैं.

मूलांक 3 वालों की कमजोरियां

मूलांक 3 वालों की कमजोरियां6 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव कठोर होता है, जिसके कारण इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते हैं. इसके अलावा इनका रवैया तानाशाही वाला होता है, जो हर किसी को पसंद नहीं आता है. बता दें कि मूलांक 3 के कई लोग दिखावटी और लालची भी होते हैं. (All Photo Credit- Freepik & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन