Numerology: अनन्या पांडे की तरह अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं इस मूलांक के लोग, जिद्द के मामले में होते हैं ढीठ

Numerology: वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि से उनके बारे में जाना जाता है. आज हम आपको बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस अनन्या पांडे के मूलांक से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में देशभर में अपनी एक पहचान बनाई है.

Numerology
1 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक के लोगों का स्वभाव चंचल व चुलबुला होता है. ये लोग दिल के इतने सच्चे होते हैं कि आसानी से किसी के भी दिल में जगह बना लेते हैं. हालांकि, जिद्द के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं कर पाता है. खास बात ये है कि ये मूलांक बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस अनन्या पांडे का भी है, जिनकी जन्मतिथि और स्वामी ग्रह से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में आपको यहां पर जानने को मिलेगा. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

अनन्या पांडे का मूलांक

अनन्या पांडे का मूलांक2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 3 है. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 3, 12, 21 और 30 होती है, उनका मूलांक तीन होता है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

अनन्या पांडे के मूलांक का स्वामी ग्रह

अनन्या पांडे के मूलांक का स्वामी ग्रह3 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक्ट्रेस अनन्या पांडे की तरह मूलांक 3 के लोगों का स्वामी ग्रह गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति होते हैं. देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, ईमानदारी, मिलनसार, महत्वाकांक्षी, आशावाद और रचनात्मकता का दाता यानी स्वामी माना जाता है. (Image Credit- Social Media)

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?4 / 6

मूलांक 3 के लोगों का स्वभाव मिलनसार, चंचल व चुलबुला होता है. ये लोग जहां पर भी जाते हैं, वहां खुशियां बांटते हैं. ये न तो खुद ज्यादा समय तक दुखी रहते हैं और न ही अपने आसपास के लोगों को रहने देते हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

काफी जिद्दी होते हैं मूलांक 3 के लोग

काफी जिद्दी होते हैं मूलांक 3 के लोग5 / 6

मूलांक 3 के लोग कुछ चीजों को लेकर काफी जिद्दी होते हैं. खासकर, अगर इन्हें जीवन में कुछ हासिल करना होता है तो उसे प्राप्त करके ही दम लेते हैं. ये आसानी से हार नहीं मानते हैं और न ही जल्दी से परिस्थितियों से समझौता करते हैं. हालांकि, कई बार इनकी जिद्द ही इन पर भारी पड़ जाती है और न चाहते हुए भी इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 3 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

मूलांक 3 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?6 / 6

आपको बता दें कि मूलांक 3 के लोग बहुत ज्यादा खर्चीले होते हैं. ये अपनी सुख-सुविधाओं से कभी भी समझौता नहीं करते हैं. अगर इन्हें कोई चीज पसंद आ गई तो उसे पाकर ही दम लेते हैं. इसके अलावा इनके अंदर एकाग्रता की भी कमी होती है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन