Navpancham Rajyog 2026: शुक्र-वरुण के नवपंचम राजयोग से 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, रिश्तों में भी आएगा नयापन

Navpancham Rajyog: साल 2026 के छठे महीने जून में नवपंचम राजयोग बन रहा है, जिसके लिए शुक्र और वरुण ग्रह जिम्मेदार होंगे. चलिए जानते हैं जून 2026 में किस दिन व समय पर नवपंचम राजयोग बनेगा. साथ ही आपको इसके बनने के कारण और इससे लाभ प्राप्त की जाने वाली 4 राशियों के बारे में पता चलेगा.

Navpancham Rajyog 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को काफी शक्तिशाली माना गया है, जिसका बनना अक्सर कई राशियों के लिए शुभ होता है. द्रिक पंचांग की मानें तो जून 2026 में शुक्र और वरुण ग्रह के संयोग से नवपंचम राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को मानसिक, शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक आदि से जुड़ी कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. चलिए जानते हैं नवपंचम राजयोग के बनने के समय और इससे जून 2026 में लाभ कमाने वाली 4 राशियों के बारे में.

विज्ञापन

नवपंचम राजयोग 2026

नवपंचम राजयोग 20262 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 जून 2026 को शुक्र और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण नवपंचम राजयोग बनेगा. बता दें कि इस दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट से नवपंचम राजयोग का असर राशियों के ऊपर पड़ना शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

थोड़े प्रयास से कारोबारियों को अधिक लाभ हो सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम की सराहना होगी. उम्मीद है कि इस बार आपका प्रमोशन हो जाएगा. पेरेंट्स इस दौरान संतान के साथ वक्त बिताएंगे और उनकी परेशानियों को दूर करेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

युवाओं को अपने पिता की कोई इच्छा को पूरा करने का मौका मिलेगा. उम्मीद है कि आपका रिश्ता अपने घर वालों के साथ काफी सुधरेगा. इसके अलावा कारोबारियों को कारोबार में लाभ अवश्य होगा, लेकिन धैर्य रखना होगा. सेहत की बात करें तो गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से आप बचे रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. बड़े-बुजुर्गों को पुराने वादों को पूरा करने का मौका मिलेगा. इस दौरान माता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा कारोबार में विवेक से लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

घर के बड़ों की सलाह के बाद किया गया निवेश शुभ रहेगा. इस दौरान स्वजनों के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा. आप अपनी माता की जरूरतों को पूरा करेंगे, जिससे खुशी होगी और उनके साथ अधिक वक्त बिताएंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन