Navpancham Rajyog: अप्रैल 2026 की शुरुआत और आखिर में बनेगा नवपंचम राजयोग, महीनेभर लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां
Navpancham Rajyog 2026: नवपंचम राजयोग को ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग माना गया है, जो दो ग्रहों के 120° पर आने के समय बनता है. इस बार अप्रैल 2026 की शुरुआत और आखिर में नवपंचम राजयोग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव महीनेभर 4 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं नवपंचम राजयोग के समय और अप्रैल 2026 में लाभ कमाने वाली राशियों के बारे में.

नवपंचम राजयोग को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, जिसका अप्रैल 2026 में कुल 2 बार निर्माण हो रहा है. ऐसे में महीनेभर कुछ राशियों को लाभ होगा और उनके जातक विभिन्न परेशानियों से बचे रहेंगे. यहां पर आप नवपंचम राजयोग के बनने की तिथि, समय और प्रभाव आदि के बारे में जान सकते हैं.
कब बनेगा नवपंचम राजयोग?
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को बुध और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 120° पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग बनेगा. वहीं, 28 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर एक बार फिर नवपंचम राजयोग बनेगा.
वृषभ राशि
3 / 6बेवजह बातों में नहीं उलझेंगे तो मानसिक शांति बनी रहेगी. साथ ही घर का वातावरण शांतिमय रहेगा. विदेश घूमने की इच्छा इस दौरान कामकाजी लोगों की पूरी हो सकती है. इसके अलावा आंखों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.
सिंह राशि
4 / 6युवा वर्ग यदि किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उस बारे में माता जी से बातचीत करना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि वो आपको आपकी परेशानी का समाधान दे पाएंगी. इसके अलावा धन लाभ लगातार होता रहेगा.
तुला राशि
5 / 6मन के मुताबिक कार्य होने से आप खुश रहेंगे. साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी. इसके अलावा जमीन से जुड़ा कोई सौदा फाइनल हो सकता है.
मकर राशि
6 / 6दोस्तों से परेशानी को बांटना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि वो आपकी मदद कर पाएंगे. इसके अलावा धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं घर वालों की मदद से दूर होंगी. इस दौरान आप शरीर में दर्द की समस्या से भी परेशान नहीं रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)