Navpancham Drishti Yog: शुक्र-शनि के नवपंचम दृष्टि योग से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, पूरी हो सकती हैं अधूरी ख्वाहिशें

Navpancham Drishti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम दृष्टि को एक शुभ फल प्रदान करने वाला योग माना गया है, जिसका निर्माण जून 2026 में हो रहा है. इस बार ग्रह शुक्र और शनि मिलकर नवपंचम दृष्टि योग बनाएंगे, जिसके शुभ प्रभाव से कई राशियों को लाभ होगा. चलिए जानते हैं नवपंचम दृष्टि योग के बनने के कारण, दिन, समय और प्रभाव आदि के बारे में.

Navpancham Drishti Yog 2026
1 / 6

जब दो ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होते हैं, तब नवपंचम दृष्टि योग बनता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो जून 2026 में केवल एक बार ग्रह शुक्र और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे यानी एक ग्रह 5वें भाव में तो दूसरा 9वें भाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा. शास्त्रों में इस योग को महाशक्तिशाली माना गया है, जिसका शुभ प्रभाव ही राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. आइए अब जानते हैं जून 2026 में कब नवपंचम दृष्टि योग बनेगा और उसके प्रभाव से किन 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

नवपंचम दृष्टि योग 2026

नवपंचम दृष्टि योग 20262 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जून 2026 को ग्रह शुक्र और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम दृष्टि योग बनेगा. इस दिन शाम में 5 बजकर 29 मिनट के आसपास नवपंचम दृष्टि योग प्रभावी होगा और राशियों पर असर डालेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

भाग्य का साथ मिलने के कारण आप गलतियों को करने से बचेंगे. साथ ही तरक्की होने की संभावना बनी रहेगी. धन की स्थिति की बात करें तो उसमें आप मजबूती का अनुभव करेंगे. इस दौरान आपको मरे हुए पैसों की भी अचानक प्राप्ति हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

रुके हुए कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ नए काम बनते जाएंगे. जीवनसाथी से बोलचाल ज्यादा नहीं हो रही है तो उनसे मन की बातें करने का अच्छा समय मिलेगा. इस दौरान आप मामूली बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

यदि आप किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वो सफलतापूर्वक पूरा होगा. इसके अलावा कारोबार को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. साथ ही मुनाफा बढ़ेगा. इसके अलावा घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

कारोबार में नई योजना लागू करना सही रहेगा क्योंकि मुनाफा बढ़ेगा. इस दौरान यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करेंगे तो लाभ अच्छा होगा. इसके अलावा नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर चिंतामुक्त रहेंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन