Navpancham Drishti: शुक्र-वरुण की नवपंचम दृष्टि दिलाएगी इन 4 राशियों को नाम-पैसा, सच्चा प्यार भी मिल सकता है
Navpancham Drishti 2026: नवपंचम दृष्टि को ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग माना गया है, जिसका निर्माण समय-समय पर ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण हो रहा है. अब जल्द ही ग्रह शुक्र और वरुण मिलकर नवपंचम दृष्टि बनाएंगे, जिसके प्रभाव से 12 में से केवल 4 राशियों को नाम-पैसा मिलने के योग हैं. साथ ही सच्चा प्यार भी शायद मिल जाएगा.

कुंडली में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 120° पर स्थित होते हैं, तो नवपंचम दृष्टि बनती है. ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम दृष्टि को नवपंचम दृष्टि योग के नाम से भी जाना जाता है, जिसके प्रभाव के कारण व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है. जहां कुछ लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है, वहीं कई लोग सेहत और लव लाइफ को लेकर निश्चिंत रहते हैं. इस बार ग्रह शुक्र और वरुण के संयोग से नवपंचम दृष्टि जून 2026 में बन रही है, जिसके सही समय और प्रभाव के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे.
नवपंचम दृष्टि 2026
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 जून 2026 को ग्रह शुक्र और वरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण नवपंचम दृष्टि बनेगी. इस दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर नवपंचम दृष्टि बनेगी, जो कई दिनों तक प्रभावी रहेगी.
वृषभ राशि
3 / 6किसी मांगलिक कार्यक्रम के दौरान आपको कोई पसंद आ सकता है. उम्मीद है कि रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी. इसके अलावा नई नौकरी अच्छी सैलरी पर मिल जाएगी. सेहत के नजरिए से भी वक्त बढ़िया रहेगा.
सिंह राशि
4 / 6घर में मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा. इसके अलावा आप अपने पिता के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे दोनों को खुशी होगी. आर्थिक स्थिति में भी बढ़िया उछाल आपको इस दौरान देखने को मिलेगा. जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का होना संभव है.
तुला राशि
5 / 6अगर आपकी किसी खास व्यक्ति से बोलचाल बंद है तो रिश्ता सुधरेगा. घर का माहौल पहले से काफी बेहतर होगा. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बार-बार अवसर मिलेंगे. इसके अलावा संपत्ति का सुख और समाज में नाम होगा.
मकर राशि
6 / 6पिता की सेहत में सुधार होगा और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा. अगर धन की कमी है तो वो दूर होगी. नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा. साथ ही संपत्ति का सुख इस दौरान आपको मिल सकता है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)