Nautapa 2026 Date & Rashifal: नौतपा के 9 दिनों में 7 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, धरती ही नहीं इन 4 राशियों की सफलता देख भी तपेंगे लोग
Nautapa 2026 Date & Rashifal: नौतपा के 9 दिन बेहद अहम होते हैं, जिस दौरान गर्मी अपनी चरम सीमा पर रहती है. हालांकि, इस बार ज्योतिष दृष्टि से भी नौतपा के 9 दिन खास हैं क्योंकि इस दौरान 7 बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है. यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में कब से कब तक नौतपा रहेगा और उस दौरन कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होगा व कौन-सी राशियां प्रभावित होंगी.

साल 2026 में 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा चलेगा, जिस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. मान्यता है कि नौतपा में यानी ज्येष्ठ मास के 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है और धरती अन्य दिनों के मुकाबले अधिक तपती है. हालांकि, इस बार नौतपा में केवल धरती ही नहीं कुछ लोगों की सफलता देख कई लोग भी तपेंगे. दरअसल, नौतपा के 9 दिनों में 7 बड़े ग्रहों का गोचर होगा, जिनका 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में उन्हें किसी न किसी काम में सफलता मिलना तय है.
नौतपा 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई 2026 को सूर्य ग्रह का रोहिणी नक्षत्र और बुध ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा. इसके अलावा नौतपा में मंगल, बुध, राहु और शुक्र ग्रह का एक बार नक्षत्र गोचर होगा, जबकि बुध और गुरु ग्रह राशि गोचर करेंगे. चंद्र ग्रह की बात करें तो वो नौतपा के दौरान कई बार राशि और नक्षत्र गोचर करने वाले हैं.
मेष राशि
3 / 6भाग्य का साथ मिलने के कारण बिगड़े काम पूरे होंगे. साथ ही आप कोई बड़ी सफलता हासिल करेंगे, जिससे आपके करीबी लोग काफी जलेंगे. जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उनके रिश्ते को घरवालों की सहमति मिल जाएगी.
वृषभ राशि
4 / 6यदि इस दौरान आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो वो अच्छा चलेगा. इसके अलावा युवाओं की सफलता देख लोग जलेंगे. साथ ही फालतू खर्च पर अंकुश लगने से बचत बढ़ेगी.
कर्क राशि
5 / 6पिता की सेहत में सुधार होने से घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी. आपकी माता पहले से ज्यादा खुश रहेंगी और उनकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी. इस दौरान दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का भी मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशि
6 / 6बीमार लोगों को मेडिसिन से छुटकारा मिलेगा. कामकाजी लोग पहले से ज्यादा पॉजिटिव रहेंगे और समय पर काम करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा दोस्तों के साथ मिलकर शहर के बाहर कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.