Most Unlucky Zodiac Sign: खबरदार! नासमझी से बिगड़ेगा इन 3 राशियों का खेल, अप्रैल 2026 में 4 बार बनेगा पंचांक योग

Panchak Yog 2026: अप्रैल 2026 में विभिन्न योग का निर्माण हो रहा है, जिन सभी का वक्त-वक्त पर 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. यहां पर आप इस महीने 4 बार पंचांक योग बनने के समय और महीनेभर राशियों पर पड़ने वाले इसके अशुभ प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

grahan-rashifal
1 / 6
Credit- Social Media

पंचांक योग एक दुर्लभ व शक्तिशाली योग है, जिसका बनना कई बार शुभ नहीं होता है. अप्रैल 2026 में कुल चार बार पंचांक योग बन रहा है, जिसके कारण मुख्य तौर पर 3 राशियों के जीवन में भूचाल आने की संभावना है. चलिए जानते हैं पंचांक योग बनने के समय, प्रभाव और महत्व आदि के बारे में.

विज्ञापन

पंचांक योग

पंचांक योग2 / 6

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब 2 ग्रह एक-दूसरे से 72° पर स्थित होते हैं, तब पंचांक योग बनता है. कुछ शास्त्रों में पंचांक योग को अंगुलीय योग और द्वन्द योग आदि नामों से भी संबोधित किया गया है, जिसके कारण विवाह, आर्थिक स्थिति, सेहत और जीवन के अन्य पहलुओं में बदलाव आता है.

विज्ञापन

अप्रैल 2026 में कब-कब बनेगा पंचांक योग?

अप्रैल 2026 में कब-कब बनेगा पंचांक योग?3 / 6

पंचांग के अनुसार, सबसे पहले 6 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजकर 5 मिनट पर पंचांक योग बनेगा. इसके बाद 8 मार्च को दोपहर 03:20 मिनट पर, 20 मार्च को सुबह 01:33 मिनट पर और 23 मार्च 2026 को दोपहर 04:04 मिनट पर पंचांक योग का निर्माण होगा.

मेष राशि

मेष राशि4 / 6

पंचांक योग का अप्रैल 2026 में कुल 4 बार बनना मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. जहां कुछ लोगों को सिर दर्द की समस्या रहेगी, वहीं कई लोग कमजोरी के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर भी तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

अप्रैल 2026 में 4 बार पंचांक योग का निर्माण होना सिंह राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा. नींद की कमी और थकान के कारण आप महीनेभर परेशान रहेंगे. इसके अलावा किसी कीमती सामान के चोरी होने से बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. ज्यादा गुस्सा करने के कारण इस दौरान आप किसी बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

पंचांक योग का 4 बार अप्रैल 2026 में बनना मकर राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. अगर घर वालों के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है. पुरानी गलतियों के कारण भी वर्तमान में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. चोट लगने या किसी सामान के खोने की भी इस दौरान संभावना है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन