Lucky Zodiac Signs: बुध गोचर से होगी अप्रैल की शुरुआत, खुशी से बीतेंगे इन 4 राशियों के 30 दिन
Zodiac Signs Lucky April 2026: साल 2026 का चौथा महीना 'अप्रैल' कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा. खासकर, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को लाभ होगा. चलिए जानते हैं इन चारों राशियों के अप्रैल 2026 के राशिफल और उस कारण के बारे में, जिसकी वजह से महीनेभर लोगों को महालाभ होने की संभावना है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह (2026) की शुरुआत ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर से हो रही है. 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजकर 19 मिनट पर बुध ग्रह का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा. हालांकि, इससे पहले वो शतभिषा नक्षत्र और बाद में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. ऐसे में मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को पूरे महीने यानी 30 दिन लाभ होने के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
2 / 6अप्रैल (2026) महीने के कुछ दिन ही नहीं, बल्कि पूरा माह मिथुन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा. अपनी मानसिकता बदलने से कामकाजी लोगों को लाभ होगा और मन स्थिर रहेगा. इसके अलावा पारिवारिक आयोजनों में विवाहित जातकों की सहभागिता बढ़ेगी, जिससे अच्छा लगेगा और रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि
3 / 6बुध ग्रह का 1 अप्रैल 2026 की रात नक्षत्र गोचर करना कन्या राशि वालों के लिए अत्यधिक अच्छा रहेगा. आपको एक से ज्यादा जगह से आकस्मिक आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा कुछ समय आप खुद के साथ भी बिताएंगे, जिससे गलतियों का अहसास होगा. उम्मीद है कि सेहत का साथ भी पूरे महीने इस राशि के अधिकतर लोगों को मिलेगा.
वृश्चिक राशि
4 / 6बुध ग्रह के अप्रैल माह के पहले दिन गोचर करने से पूरे महीने वृश्चिक राशि वालों को विभिन्न जगहों से लाभ होगा. यदि आपको जन्म से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उससे छुटकारा मिलने का समय आ गया है. इसके अलावा करियर में अत्यधिक मेहनत के बाद कामयाबी मिलेगी, जिससे आपसे ज्यादा आपके परिवार वाले खुश होंगे.
मीन राशि
5 / 6बुध का 1 अप्रैल 2026 को नक्षत्र गोचर करना मीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा. महीनेभर आप घर में चल रहे क्लेश से दूर रहेंगे और उन लोगों के साथ वक्त व्यतीत करेंगे, जो आपको बहुत मानते हैं. कामकाजी लोगों का नई योजनाओं पर काम करना भी अप्रैल में अच्छा रहने वाला है.
अप्रैल में बुध गोचर का महत्व
6 / 6बता दें कि अप्रैल के महीने को नई शुरुआत, हरियाली व खुशियों का प्रतीक माना जाता है, जिसके पहले दिन बुध का नक्षत्र गोचर होना शुभ है. दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रह बुध की मजबूत स्थिति के कारण मन में खुशी, उत्सुकता और नई चीजों को सीखने की प्रेरणा उजागर होती है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)