Meen Sankranti: मीन संक्रांति से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, गुरु भी होंगे मेहरबान; पद-प्रतिष्ठा के साथ होगा धन लाभ
Meen Sankranti: 15 मार्च 2026 को सूर्य गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के इस गोचर को 'मीन संक्रांति' कहते हैं. यह विक्रम संवत 2082 में सूर्य का आखिरी राशि परिवर्तन है. ज्योतिष में सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और समृद्धि से जुड़े ग्रह हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य के मीन गोचर से राशियों पर इन दोनों के प्रभाव से कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इसका व्यापक असर देश-दुनिया पर भी पड़ेगा. खास तौर पर 5 राशियों के जातकों के लिए उन्नति, नए अवसर और लाभ के योग बन रहे हैं.

मेष राशि (Aries)
2 / 6मीन संक्रांति के बाद मेष राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. सूर्य की ऊर्जा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. गुरु की कृपा से भाग्य का साथ मिल सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत बन सकते हैं. व्यापार में भी लाभ के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है.
मिथुन राशि (Gemini)
3 / 6मिथुन राशि के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे सकता है. कामकाज में स्थिरता आएगी और नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है. सूर्य के प्रभाव से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिलेगा. गुरु के अनुकूल प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल भी संतुलित और सुखद रह सकता है.
सिंह राशि (Leo)
4 / 6सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर उम्मीदें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुकी योजनाओं में गति आएगी. काम के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं. गुरु की अनुकंपा से भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. पढ़ाई, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा या नए संपर्क भी लाभदायक साबित हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
5 / 6वृश्चिक राशि के लिए यह समय उपलब्धियों का संकेत दे सकता है. कामकाज में आपकी क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा. सूर्य के प्रभाव से आत्मबल बढ़ेगा और नेतृत्व की क्षमता मजबूत होगी. नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. गुरु की कृपा से धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.
मीन राशि (Pisces)
6 / 6मीन राशि में ही सूर्य के प्रवेश के कारण इस राशि के लोगों के लिए यह समय खास माना जा सकता है. आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि महसूस हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. गुरु के प्रभाव से भाग्य मजबूत रहेगा और महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता मिलने की संभावना है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आर्थिक लाभ के योग भी बन सकते हैं. नए काम शुरू करने या योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल माना जा सकता है.