Mangaladitya Rayog 2026: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग, इन राशियों के करियर में होगी वृद्धि और मिलेगी वित्तीय सफलता
Mangaladitya Rayog 2026: शतभिषा नक्षत्र में सूर्य और मंगल के प्रवेश करने से दोनों ग्रह युति का निर्माण करेंगे. शतभिषा नक्षत्र में सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

2 / 8मंगलादित्य राजयोग - द्विक पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रह 19 फरवरी 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होगा. इसके बाद 3 मार्च को मंगल ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे मंगलादित्य राजयोग बनेगा.
3 / 8सूर्य-मंगल की युति से बन रहा यह मंगलादित्य राजयोग कई राशियों के लिए शुभ होगा. इसके परिणाम से 5 राशियों को लाभ मिलेगा. इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और इन्हें कई स्रोतों से लाभ मिलेगा. चलिए जानते हैं इस मंगलादित्य राजयोग से किन 5 राशियों को लाभ मिलेगा.
4 / 8मेष राशि - मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल के साथ सूर्य की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ हो सकती है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है.
5 / 8मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी. मंगलादित्य राजयोग के बनने से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं.
6 / 8सिंह राशि - सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य का मंगल के साथ युति करने से आपके ऊपर अच्छा प्रभाव होगा. बिजेनस में किसी बड़ी डील के होने से आपको फायदा मिलेगा.
7 / 8तुला राशि - तुला राशि वालों के करियर में बदलाव आएंगे. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. आपको धनलाभ मिलेगा.
8 / 8धनु राशि - धनु राशि वालों का किसी से विवाद चल रहा है तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है. (All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.