May Lucky Zodiac Signs: मई में बुलंद रहेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, मंगल-शुक्र और बुध-सूर्य करेंगे राशि गोचर

May 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष गणना के लिहाज से साल 2026 का पांचवां महीना मई खास है. इस दौरान ग्रह मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य का राशि गोचर हो रहा है, जिसके कारण महीनेभर 6 राशियों को महालाभ होगा. आइए जानें मई 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट और भाग्यशाली राशियों के बारे में.

varuthini-ekadashi-rashifal
1 / 6

मई 2026 में ग्रहों की महा-हलचल देखने को मिलेगी. इस महीने ग्रह मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य का राशि गोचर होगा. ऐसे में मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति में कुछ-न-कुछ बदलाव आना पक्का है. यहां पर आप इन 4 ग्रहों के गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान पाएंगे.

विज्ञापन

मंगल गोचर 2026

मंगल गोचर 20262 / 6

पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल का मेष राशि में गोचर होगा. ये गोचर दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट के आसपास होने वाला है.

विज्ञापन

शुक्र गोचर 2026

शुक्र गोचर 20263 / 6

मंगल गोचर के बाद शुक्र ग्रह की चाल बदलेगी, जिसे शास्त्रों में धन, सुख, प्रेम और नाम आदि का दाता माना गया है. 14 मई 2026 को ग्रह शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होगा. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना इस दिन सुबह 10 बजकर 58 मिनट के आसपास घटेगी.

बुध गोचर 2026

बुध गोचर 20264 / 6

ग्रहों के राजकुमार बुध का मई 2026 में डबल गोचर होगा. 15 मई को बुध वृषभ राशि और 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. पहली बार सुबह 12 बजकर 34 मिनट के आसपास बुध का गोचर होगा, जबकि दूसरी बार सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर ग्रह की चाल बदलेगी.

विज्ञापन

सूर्य गोचर 2026

सूर्य गोचर 20265 / 6

पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश यानी गोचर करेंगे. इस दिन सुबह 6 बजकर 28 मिनट के आसपास ये बड़ी ज्योतिषीय घटना घटने वाली है.

इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा मई 2026

इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा मई 20266 / 6

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मई 2026 अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा, वहीं कई लोग पहले से ज्यादा खुश रहेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन