Dwidwadash Yog: मोटी कमाई करने के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, मंगल-शनि के द्विद्वादश योग से जीवन में बढ़ेंगी खुशियां
Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग का बनना ज्योतिष के नजरिए से खास है क्योंकि इसके प्रभाव से जीवन में स्थिरता आती है और बुद्धि का विकास होता है. साथ ही जीवन को सुखमय बनाने के व्यक्ति द्वारा किए गए प्रयास सफल होते हैं. अब जल्द ही मंगल और शनि ग्रह के संयोग से द्विद्वादश योग बनने वाला है जिससे किन 5 राशियों को लाभ होगा, उस बारे में आप यहां पर जानेंगे.

5 जून 2026 को ग्रह मंगल और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे अति लाभकारी द्विद्वादश योग बनेगा. इस दिन सुबह 12 बजकर 11 मिनट से द्विद्वादश योग प्रभावी हो जाएगा, जिसका आने वाले कई दिनों तक राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं द्विद्वादश योग के प्रभाव से जून 2026 की शुरुआत से किन 5 राशियों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.
वृषभ राशि
2 / 6सुकून के पल जीवनसाथी के साथ बिताएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे. इसके अलावा विरोधियों का चेहरा आपके सामने आएगा. पैसों की कमी का सामना इस दौरान आपको नहीं करना पड़ेगा.
कर्क राशि
3 / 6किसी करीबी दोस्त की मदद से कारोबारियों को नए साझेदार मिलेंगे. उम्मीद है कि इस बार आपका मुनाफा बहुत अधिक होगा. नौकरी कर रहे लोग भी ऑफिस पॉलिटिक्स से बचे रहेंगे. बता दें कि बीमारियां इस दौरान आपको अपने चपेट में नहीं ले पाएंगी.
कन्या राशि
4 / 6कोई कीमती चीज के मिलने से आप खुश रहेंगे. घर का वातावरण आनंदमय रहेगा. पैरों के दर्द की समस्या थोड़ी कम होगी. बता दें कि छोटी दूरी की यात्रा करने के लिए ये वक्त हर उम्र के जातकों के लिए बढ़िया है.
धनु राशि
5 / 6पुराने दोस्तों के साथ नई यादें बनाने का मौका मिलेगा. घर में अगर किसी चीज को लेकर टेंशन का माहौल है तो वो दूर होगा. इसके अलावा संपत्ति में निवेश करने से अभी और भविष्य में आपको अच्छा लाभ होगा.
मकर राशि
6 / 6मन के मुताबिक सफलता मिलने से खुश रहेंगे. साथ ही अपने आसपास के लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे. कोई नई चीज इस दौरान आप खरीद सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ होगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.