Mangal Gochar Rashifal: नक्षत्र बदलेंगे मंगल ग्रह, चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बढ़ेगी आमदनी और बनेंगे अमीर
Mangal Gochar Rashifal: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है. मार्च में ग्रहों के सेनापति मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि के जातकों पर इसका शुभ असर होगा.

Mangal Gochar Rashifal: मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को रात 9 बजकर 29 मिनट पर होगा. मंगल का यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मंगल नक्षत्र परिवर्तन
2 / 6मंगल ग्रह शतभिषा नक्षत्र से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में मंगल गोचर करेंगे. मंगल का इस नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभकारी होगा. मंगल के इस गोचर से मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को लाभ होगा.
मेष राशि
3 / 6मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. व्यापर करने वाले लोगों को लाभ हो सकता हैं. घर में सुख-शांति का आगमन होगा.
सिंह राशि
4 / 6मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे. व्यापार में अच्छी डील होने से धनलाभ हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
5 / 6कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं इससे आपको लाभ होगा. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको करियर में सफलता मिल सकती है.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी डील के होने से अच्छी कमाई होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.