Mangal Gochar: मंगल के भरणी नक्षत्र गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अपनी गाड़ी का सपना होगा पूरा

Mangal Gochar: मंगल के भरणी नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है. इस गोचर से गाड़ी खरीदने और नए काम शुरू करने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

mangal-gochar
1 / 5

विज्ञापन

भरणी नक्षत्र में मंगल गोचर

भरणी नक्षत्र में मंगल गोचर2 / 5

Mangal Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, मई 29, 2026 शुक्रवार को सुबह में 06:34 ए एम बजे मंगल का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र में मंगल गोचर जातक को अत्यधिक रचनात्मक ऊर्जा और दृढ़ इच्छाशक्ति देने वाला माना जाता है. ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह के इस नक्षत्र गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है. इन राशियों के जातकों को अपना गाड़ी पाने का सपना साकार हो सकता है. साथ ही नए कार्यों की शुरुआत भी हो सकती है, जो समय के साथ बेहद लाभकारी सिद्ध होगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 5

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का भरणी नक्षत्र गोचर जबरदस्त एनर्जी और नई शुरुआत का संकेत लेकर आ रहा है. इस समय आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर दिखाई देगा. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब तेज रफ्तार देखने को मिल सकती है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और यही जिम्मेदारियां आगे चलकर आपकी पहचान मजबूत करेंगी. पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं. लग्जरी लाइफ और अपनी पसंद की गाड़ी लेने का सपना भी पूरा होने की संभावना है. बिजनेस करने वालों को नए कॉन्टैक्ट्स से बड़ा फायदा मिल सकता है. रिश्तों में भी पॉजिटिव बदलाव आएंगे और परिवार का माहौल पहले से ज्यादा खुशहाल रहेगा. इस दौरान लिया गया हर स्मार्ट फैसला आपको सफलता के करीब ले जा सकता है. अब समय है खुद पर भरोसा करने का और पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ने का.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo)4 / 5

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य को नई उड़ान देने वाला साबित हो सकता है. आपकी मेहनत अब लोगों की नजर में आने लगेगी और करियर में अचानक ग्रोथ के संकेत मिल सकते हैं. लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, उसका रास्ता अब खुलता दिखाई देगा. आर्थिक मामलों में राहत और लाभ दोनों मिल सकते हैं. यदि आप नई कार या किसी बड़ी चीज की खरीदारी का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है. बिजनेस में विस्तार होगा और नए अवसर उत्साह बढ़ाएंगे. सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है. दोस्तों और परिवार का सपोर्ट आपको मानसिक मजबूती देगा. स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय शानदार परिणाम लेकर आ सकता है. आने वाले दिनों में आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनने वाला है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)5 / 5

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का भरणी नक्षत्र गोचर नई उम्मीद, नई ऊर्जा और बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. इस समय आपकी इच्छाशक्ति बेहद मजबूत रहने वाली है. कठिन लगने वाले काम भी आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर सकते हैं. करियर और बिजनेस दोनों में नए मौके मिल सकते हैं. रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय बढ़ने के संकेत हैं. वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना भी अब साकार हो सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. यह समय आपको आगे बढ़ने, रिस्क लेने और अपने बड़े सपनों को सच करने की प्रेरणा देगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन