Mangal Gochar 2026: मई में मंगल की दोहरी चाल चमकाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, पूरी होंगी कई इच्छाएं

Mangal Gochar 2026 Horoscope: वर्ष 2026 के पांचवें महीने मई में कई ग्रहों का डबल गोचर होगा, जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल भी शामिल हैं. यहां पर आप मई में होने वाले मंगल ग्रह के गोचर के सही समय और प्रभाव के बारे में विस्तार से जान पाएंगे.

Dhanu 2026 Horoscope
1 / 6
Credit- News24 Graphics

मंगल देव को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को अद्भुत शक्ति मिलती है. साथ ही साहस, सकारात्मक ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होती है. इसके अलावा जमीन-जायदाद का सुख मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मई 2026 में ग्रहों के सेनापति मंगल डबल गोचर करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. चलिए अब जानते हैं मंगल गोचर के समय और इससे लाभ कमाने वाली 4 राशियों के बारे में.

विज्ञापन

मंगल गोचर की तिथि और समय

मंगल गोचर की तिथि और समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगल ग्रह का मेष राशि में, जबकि 29 मई 2026 को भरणी नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर होगा. 11 मई को जहां दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट पर गोचर होगा, वहीं इसके बाद सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर मंगल ग्रह की चाल बदलेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

पार्टनर की नाराजगी दूर होगी. बड़े-बुजुर्ग पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करेंगे तो खुश रहेंगे. नई साझेदारी से इस दौरान कारोबार की स्थिति सुधरेगी. इसके अलावा धन कमाने के रास्ते खुलेंगे, जिनका आप लाभ उठा पाएंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

अहंकार छोड़कर जीवनसाथी से बात करने से रिश्ता सुधरेगा. समझदारी और धैर्य से लिए गए कारोबारी फैसले लाभ पहुंचाएंगे. यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो उसमें सुधार होगा और पहले से ज्यादा आप खुश रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता टूटू है, वो फिर से जुड़ सकता है. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे मन गलत चीजों की तरफ नहीं भागेगा. इसके अलावा कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

सिंगल लोगों का अपने भाई-बहन से रिश्ता फिर से मजबूत हो सकता है क्योंकि वो आपसे बातचीत करने का प्रयास करेंगे. धन कमाने के रास्ते नजर आएंगे, जिन्हें अपनाना अच्छा रहेगा. निवेश से भी आपको अच्छा मुनाफा इन दिनों हो सकता है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन