Lucky Zodiac Signs: हनुमान जयंती पर इन राशियों की होगी मौज, मंगल का गोचर बदलेगा हाल, मिलेगा आर्थिक लाभ

Lucky Zodiac Signs: मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मीन राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं. ऐसे में मीन राशि में मंगल और शनि की युति का निर्माण होगा. मंगल-शनि की युति का कई राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा.

MONEY.jpg (1)
1 / 6
mangal gochar 2026 bhagyashali rashiyan

Lucky Zodiac Signs: मंगल ग्रह 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को हनुमान जयंती के दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह गोचर शाम को 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. यह 5 राशियों के करियर और व्यापार के लिए लाभकारी होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 2 / 6

वृषभ राशि के 11वें भाव में मंगल और शनि की युति होगी. यह भाव धन-संपत्ति और करियर में सफलता को प्रभावित करता है. वृषभ राशि को इस योग के बनने से कई स्रोतों से धनलाभ होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

मिथुन राशि के जातकों को इस शनि और मंगल की युति से लाभ हो सकता है. आपको करियर में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. आपको सफलता मिलेगी. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा. दूसरों का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा. मंगल और शनि की युति से सिंह राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. संपत्ति मिल सकती है और आपको मान-सम्मान मिलेगा. आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

तुला राशि वालों को इस गोचर के प्रभाव से फायदा होगा. आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि 6 / 6

कुंभ राशि वालों को इस योग के बनने से लाभ होगा. धनलाभ के योग बनेंगे और इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हालांकि, आपको धन के मामले में सतर्क रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन