Mangal Gochar: मंगल गोचर से इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क! बढ़ेगा तनाव और होगा आर्थिक नुकसान

Mangal Gochar: मंगल ग्रह का गोचर करना कई राशियों के लिए अशुभ साबित होने वाला है. मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से चार राशियों को अशुभ परिणाम मिलेंगे. इन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

rashifal.jpg_7f0251
1 / 6
Mangal Gochar unlucky zodiac signs

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 11 मई 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. 21 जून तक मंगल मेष राशि में रहेंगे. इस दौरान कई राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मंगल गोचर राशिफल

मंगल गोचर राशिफल2 / 6

मंगल के गोचर से कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन राशियों को दुर्घटना और चोट लगने का डर बना रहेगा. इसके साथ ही घर-परिवार में विवाद हो सकता है. चलिए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

कर्क राशि वालों का इस गोचर के प्रभाव से तनाव बढ़ सकता है. इससे जीवन में अशांति आ सकती है. कर्क राशि वालों का कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है इसके कारण परेशान रह सकते हैं. विवाद से बचने के लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

मंगल के मेष राशि में गोचर करने से तुला राशि वालों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है. आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. घर-परिवार में कलह बढ़ सकती है. व्यापारियों को नुकसान हो सकता है. आपको सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर राशि के लोगों को दुर्घटना का खतरा है. आपको किसी दुर्घटना और चोट से बचने के लिए वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. फालतू के खर्च को काबू में रखें.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. आपको निवेश करने से बचना होगा. इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन