Mangal Budh Yuti: मंगल-बुध की युति से चमकेंगे इन 4 राशियों की किस्मत के सितारें, करियर-कारोबार को लगेंगे चार चांद

Mangal Budh Yuti: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने और नक्षत्र बदलने से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं. इन सभी का प्रभाव राशियों के लोगों पर पड़ता है. अप्रैल में बुध और मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से दोनों ग्रहों की युति का निर्माण होगा.

Career Growth.jpg
1 / 6
Mangal Budh Yuti bhagyashali rashiyan

Mangal Budh Yuti: मंगल और बुध ग्रह की युति रेवती नक्षत्र में बनेगी. रेवती नक्षत्र में इन दोनों ग्रहों की युति से 4 राशि के जातकों को लाभ होगा. इन राशियों को रेवती नक्षत्र में होने वाली मंगल-बुध की यह युति से अपार लाभ मिलेगा. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मंगल-बुध की युति से मिलेगा अपार लाभ

मंगल-बुध की युति से मिलेगा अपार लाभ2 / 6

बुध ग्रह 22 अप्रैल 2026, दिन बुधवार की दोपहर को 1 बजकर 41 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 24 अप्रैल, 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे रेवती नक्षत्र में दोनों ग्रहों की युति का निर्माण होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि वाले लोग कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. आप बड़े फैसले लेंगे. व्यापार में नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल और बुध की युति होना लाभकारी होगा. मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे. निवेश से अधिक मुनाफा कमा सकेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 5 / 6

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर बेहद लाभकारी होगा. कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. लोग आपके काम की सराहना करेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.

मीन राशि

मीन राशि 6 / 6

मंगल और बुध की युति का मीन राशि पर सकारात्मक प्रभाव होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको कार्य में सफलता मिलेगी. लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन