Labh Yog: 11 अप्रैल से मंगल-अरुण बनाएंगे लाभ योग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे इनकम के नए स्रोत

Labh Yog: 11 अप्रैल, 2026 से मंगल-मीन और अरुण-वृषभ के बीच 60° का लाभ योग बनेगा, जिसे सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट भी कहते हैं, जो 5 राशियों के लिए नए आय के स्रोत और धन लाभ के अवसर खोलेगा.

Labh-Yog
1 / 7

विज्ञापन

मंगल-अरुण लाभ योग

मंगल-अरुण लाभ योग2 / 7

Labh Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल और अरुण ग्रह 8 अप्रैल, 2026 से 09:37 PM बजे से मंगल और अरुण ग्रह एक-दूसरे से 60° पर स्थित रहते हुए त्रिएकादश योग का निर्माण करेंगे. इस योग को लाभ योग भी कहते हैं. वहीं अंग्रेजी में इसे 'सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट' (Sextile Aspect) कहा गया है, जिसे वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. यह योग तब बनेगा, जब मंगल मीन राशि में और अरुण ग्रह वृषभ में 29 डिग्री 06 मिनट (29°06′) पर होंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस योग से 5 राशियों के लिए आय के नए स्रोत और धन लाभ के अवसर बनेंगे. करियर, निवेश और व्यवसाय में सफलता के योग भी बनेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)3 / 7

11 अप्रैल से बनने वाला मंगल-अरुण लाभ योग मेष राशि वालों के लिए वित्तीय वृद्धि और नए अवसर लेकर आएगा. इस समय नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या बोनस पा सकते हैं. व्यापारियों के लिए नए क्लाइंट और प्रोजेक्ट मिलेंगे. निवेश के प्रयास सफल रहेंगे. घर-परिवार में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. पुराने लेन-देन या बकाया राशि की वसूली हो सकती है. आपके प्रयासों का परिणाम जल्दी दिखाई देगा और मन में संतोष का भाव रहेगा. यात्रा के अवसर भी लाभकारी साबित होंगे.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)4 / 7

कर्क राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से आय के नए स्रोत खोलेगा. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है. नौकरी में तरक्की और काम की स्थिरता बढ़ेगी. परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी. मित्रों और सहयोगियों से मदद मिलने के योग हैं. इस समय आपके सृजनात्मक और व्यावसायिक प्रयासों को सफलता मिलेगी. मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी.'

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 7

कन्या राशि के जातकों के लिए यह लाभ योग धन वृद्धि और करियर में सफलता का संकेत देता है. नए आय के स्रोत खुलेंगे और पुराने आर्थिक संकट कम होंगे. व्यवसाय या नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी निवेश या संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. मन में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह रहेगा. इस समय आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio)6 / 7

वृश्चिक राशि वालों के लिए 11 अप्रैल से मंगल-अरुण का लाभ योग आय और अवसरों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन या बोनस मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और प्रोजेक्ट के अवसर खुलेंगे. निवेश या संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. इस समय आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. मन में आत्मविश्वास रहेगा और फैसले आसानी से लिए जा सकेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)7 / 7

मकर राशि के जातकों के लिए यह लाभ योग विशेष रूप से धन और करियर में सफलता लाएगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं. पुराने निवेश और बचत से अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है. यात्रा या पेशेवर मीटिंग्स लाभकारी रहेंगी. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस समय आपके प्रयासों का प्रतिफल जल्दी मिलेगा और मन में संतोष और उत्साह रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन