
1 / 8
Shukra Gochar: 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन से शुक्र का मालव्य राजयोग बन रहा है, जो वैदिक ज्योतिष का अत्यंत विशेष और शुभ योग माना गया. यह राजयोग तब बनता है, जब शुक्र अपनी राशि वृषभ या तुला या उच्च राशि मीन में होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं. इससे 5 राशियों को विशेष रूप से लाभ मिलने की संभावना है.
वृषभ राशि में शुक्र गोचर

2 / 8
Shukra Gochar: अक्षय तृतीया का पर्व इस बार धार्मिक के साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. 19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शक्तिशाली मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और धन का प्रतीक ग्रह माना जाता है. जब यह अपनी ही राशि में स्थित होता है तो इसके शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं. यह स्थिति जीवन में भौतिक उन्नति, मानसिक संतुलन और समृद्धि के नए अवसर खोल सकती है.
मालव्य राजयोग का राशियों पर असर

3 / 8
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार यह गोचर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे. अब परिस्थितियों में बदलाव के संकेत हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. आय बढ़ने, नए अवसर मिलने और रिश्तों में सुधार की संभावना रहेगी, जिससे 5 राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है मिलने की प्रबल उम्मीद है.
वृषभ राशि (Taurus)

4 / 8
इस गोचर का सबसे गहरा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है क्योंकि शुक्र स्वयं इस राशि के स्वामी हैं. करियर में स्थिरता बढ़ेगी और लंबे समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में भी लाभ के अवसर बढ़ेंगे. निजी जीवन में संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी. यह समय जीवन को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)

5 / 8
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह शुक्र गोचर कई नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत और संपर्क क्षमता का लाभ मिलेगा. जिन लोगों का काम कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा है, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है. लंबे समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई नया व्यक्ति आकर्षित हो सकता है. मन में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप नए निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे.
कन्या राशि (Virgo)

6 / 8
कन्या राशि के लिए यह समय करियर और व्यक्तिगत विकास दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, खासकर यदि काम योजनाबद्ध तरीके से किया जाए. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और घर के माहौल में शांति बढ़ेगी. मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और सकारात्मक महसूस करेंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी.
तुला राशि (Libra)

7 / 8
तुला राशि के लिए यह योग करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से बहुत सकारात्मक रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सही परिणाम मिलने लगेगा. वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और बचत बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है. जीवन में संतुलन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे और भविष्य को लेकर स्पष्टता महसूस होगी.
मीन राशि (Pisces)

8 / 8
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता और भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. अचानक लाभ या किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता और सफलता का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी पहचान मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा. यह अवधि आत्मिक और व्यावहारिक दोनों स्तर पर प्रगति देने वाली हो सकती है.